.
.
PTB Big Crime News babbar khalsa international seeks rs 50 lakh ransom mallout businessman mukatsar punjab
सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ मुुुक्तसर : आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशल ने अपने लैटरपैड पर अज्ञात व्यक्तियों के जरिए पंजाब में मुक्तसर जिले के मलोट के एक व्यापारी से 50 लाख की फिरैाती मांगी है / इस मामले पर सिटी पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है /
.
जानकारी के अनुसार बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लैटरपैड पर मलोट के प्रसिद्ध व्यापारी राज कुमार नागपाल से 50 लाख की फिरैाती मांगी है / बताया जा रहा है कि व्यापारी के घर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक धमकी भरा पत्र फैंका जिसमें लिखा है कि संगठन को उनके चंडीगढ़ में रह रहे बच्चों सहित परिवार के बारे में पूरी जानकारी है / इसलिए पैसा तो आदमी फिर कमा सकता है लेकिन जानमाल के नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती / इसलिए 50 लाख रुपए नहीं देने पर परिवार को नुकसान हो सकता है /
.
.
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि फिरौती की राशि किसी ट्रेन द्वारा भेजने की मांग की गई है / इस मामले पर सिटी मलोट पुलिस ने राज कुमार के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों विरूद्ध धारा 384, 511, 506 के तहत मुकदमा नंबर 211 दर्ज कर दिया है / पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है /
.
.
अब तक इस मामले मे कोई अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है / ज्ञातव्य है कि वर्ष 2012 में उक्त व्यापारी राज कुमार नागपाल के बेटे को कुछ व्यक्तियों ने बठिंडा से अगवा करके दो करोड़ की फिरौती मांगी थी / बाद में लड़के को पुलिस ने दबाव डालकर छुड़वा लिया था / कुछ समय बाद सीबीआई ने इस मामले में एक लड़की सहित करीब पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया था /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Crime News babbar khalsa international seeks rs 50 lakh ransom mallout businessman mukatsar punjab






































