.
.
PTB Big lok sabha election bjp president amit shah gave a big offer to madhuri dixit
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ मुंबई : अपने फैंस के बीच धक-धक गर्ल के नाम से जानी जाने वालीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने अब राजनीति में भी पदार्पण कर सकती हैं / भारतीय जनता पार्टी उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में पुणे सीट से मैदान में उतारने पर विचार कर रही है /
.
जानकारी के मुताबिक भाजपा नेतृत्व इस पर काफी गंभीरता से विचार कर रहा है / भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस साल जून में इस फिल्मी अदाकारा से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी / अमित शाह उस समय पार्टी के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत मुंबई पहुंचे थे / शाह ने इस दौरान अभिनेत्री को नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया था /
.
.
बताया जा रहा है कि माधुरी दीक्षित का नाम पुणे लोकसभा सीट के लिए चुना गया है और पार्टी 2019 के आम चुनाव में माधुरी दीक्षित को उम्मीदवार बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है / हमारा मानना है कि पुणे लोकसभा सीट उनके लिए बेहतर होगी /
.
बताया यह भी जा रहा है कि पार्टी कई लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया में है और दीक्षित का नाम पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुना गया है / इसके लिए उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है /
.
वर्ष 2014 में भाजपा ने पुणे लोकसभा सीट कांग्रेस से छीन ली थी और पार्टी उम्मीदवार अनिल शिरोले ने तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big lok sabha election bjp president amit shah gave a big offer to madhuri dixit




































