.
.
PTB News shimla sambar dear entered in the gsss baluganj shimla himachal
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” / शिमला : शिमला में जंगल से भटककर सांभर प्रजाति का हिरण एक स्कूल में घुस गया / इससे यहां मौजूद विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई / जानकारी के अनुसार राजधानी के बालुगंज स्थित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आज अचानक एक नर सांभर घुस गया /
.
स्कूल के शिक्षकों और बच्चों ने सांभर को शौचालय में बंद कर दिया / इसके बाद वन विभाग को सूचित किया / सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांभर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला /
.
इसके बाद सांभर को वन्य प्राणी विंग के टूटीकंडी स्थिति रेस्क्यू सेंटर भेजा गया / विभाग के अनुसार सांभर जख्मी हालत में है / टूटीकंडी चिड़िया घर में कार्यरत डॉ. पूजा कंवर ने सांभर की स्वास्थ्य जांच की /
.
इसके बाद हिरण को विभाग के हिमालयन नेचर पार्क कुफरी जू भेज दिया है / यहां सांभर की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है / इस सांभर की उम्र करीब 4 साल बताई जा रही है / पूरी तरह स्वस्थ होने पर ही इसे दोबारा प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा /
.
स्थानीय भाषा में सांभर को बारहसिंगा भी कहा जाता है / डीएफओ शिमला राजेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सांभर को रेस्क्यू कर कुफरी जू भेज दिया है / रेस्क्यू के दौरान सांभर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी / हर कोई सांभर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करना चाहता था /
.
गौरतलब है कि बीते दिनों जिला कचहरी परिसर में तेंदुए का शावक घुस गया था / शिमला शहर में अंधाधुंध निर्माण और अतिक्रमण के चलते जंगली जानवरों के प्राकृतिक आवास तबाह हो रहे हैं / इसके चलते जानवर आबादी के बीच पहुंच रहे हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News shimla sambar dear entered in the gsss baluganj shimla himachal




































