.
.
PTB Big News haryana kaithal viral video of monk with woman kaithal
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ हरियाणा : आसाराम औऱ राम रहीम के किस्से सामने आने के बाद सभी बाबाओं पर भक्तों ने नजर बनानी शुरू कर दी है / जिसकी वजह से आस्था के नाम पर किये जाने वाले कारनामों की पूरी फिल्म सामने आने लगी हैं / राम रहीम और आसाराम की तरह से महंत और बाबा भी अय्याशी में पीछे नहीं रह रहे हैं / ग्रामीण क्षेत्रों में बने डेरों और मंदिरों के बाबा भी अश्लील कारनामों में परहेज नहीं कर रहे हैं और साथ ही लोगों की आस्था के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं /
.
.
ऐसे ही मामला कैथल के बात्ता गांव में सामना आया है / जहां बने डेरे के महंत बाबा सोमपुरी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है / इस वीडियों में बाबा सोमपुरी एक महिला के साथ होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में बैठा है / होटल के कमरे में शराब के जाम छलका रहे हैं, सिगरेट के कश लगा रहा है / यहीं नहीं ये बाबा नशे में मशगूल होकर महिला के साथ अश्लील हरकते भी कर रहा है /

गांव बात्ता के सरपंच पवन शर्मा और पंच प्रेमचंद ने बताया कि महंत की आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से बात्ता गांव व आस-पास के क्षेत्र में भारी आक्रोश है / महंत ने न सिर्फ डेरे की छवि को धूमिल किया है बल्कि लाखों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है /
.
बाबा सोमपुरी को सात साल पहले गद्दी पर बैठाया गया था लेकिन अब गद्दी छीन ली गई है / उन्होंने बताया कि उक्त मामले को लेकर ग्रामीणों की पंचायत बुलाई जायेगी जिसमें पूरी स्थिति पर गहनता से विचार करके आगे की कार्रवाई की जायेगी /
.
महंत की आपत्तिजनक विडियो वायरल होने से ग्रामीणों ने महंत के साथ संपर्क करने की कोशिश की / लेकिन शनिवार को ही महंत गांव से फरार हो चुका था / जिसमें महंत को स्थिति स्पष्ट करने के बारे में बार-बार संपर्क किया गया लेकिन मोबाइल नंबर बंद मिला /
.
बात्ता गांव में स्थित बाबा राजपुरी डेरा काफी पुराना है / यह बाबा राजपुरी का गुरु स्थान यही डेरा है / इसके गुरु संत सरस्वती पुरी ने यहीं पर राजपुरी को दीक्षा दी थी / यह करीब 330 साल से अधिक पुराना है और करीब 58 वर्षीय सोमपुरी 14वां महंत है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big News haryana kaithal viral video of monk with woman kaithal




































