.
.
PTB Big Accident News jammu road accident in reasi jammu kashmir car fell in george
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में गुरुवार देर रात शादी से लौट रहे बाराती एक बड़े हादसे का शिकार हो गए / इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं / इस घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई /
.
.
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) निखल गोगबा ने बताया कि यह हादसा जिले के तमसगली इलाके में गुरूवार रात को उस समय हुआ जब ये लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे / गोगबा ने बताया कि मृतकों की पहचान पंकज (8), बिक्रम (9), राम सिंह (14), रघुनाथ (20), सुरधोल सिंह (22), रमेश सिंह (25) और करण सिंह (40) के रूप में हुई है / उन्होंने बताया कि घायल उत्तम सिंह (32), परदेव सिंह (21) और लहर सिंह (29) का जम्मू के जीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है /
.
.
डीएसपी ने बताया कि वाहन के ड्राइवर के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है / उन्होंने बताया कि हो सकता है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी हो / घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News jammu road accident in reasi jammu kashmir car fell in george

































