.
.
.
PTB Big Political News bathinda news sirsa police arrest punjab liquor smuggler with tractor trolly
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ डबवाली : डबवाली के हैबुआना क्षेत्र से पुलिस ने 394 पेटी देशी और 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार को गिरफ्तार किया है / आरोपी की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के थाना रामामंडी निवासी बलकार सिंह के रुप में हुई है / आरोपी पंजाब में होने वाले पंचायती चुनाव में शराब सप्लाई के लिए तस्करी कर रहा था / पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है /
.
.
सदर डबवाली के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राज कुमार ने बताया कि सदर डबवाली थाना की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान पंजाब सीमा के साथ लगते गांव हैबुआना में मौजूद थी / इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली लिए एक युवक आया / पुलिस को उस पर शक हुआ तो रुकवाकर तलाशी ली गई /
.
तलाशी लेने पर शराब का जखीरा बरामद हुआ / गिनती की गई तो 414 शराब की पेटियां बरामद हुई इसमें 394 पेटी देशी और 20 पेटी अंग्रेजी शराब की थी / पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये शराब डबवाली से खरीद कर लाया था और पंजाब में होने जा रहे पंचायती चुनाव में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी /
.
.
आरोपी ने बताया कि कृष्ण निवासी तलवंडी साबो, जगदेव सिंह निवासी गांव जजल पंजाब ने यह शराब मंगाई थी / थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भी कोई नंबर अंकित नहीं है / आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News bathinda news sirsa police arrest punjab liquor smuggler with tractor trolly

































