.
.
PTB Big Crime News noida news channel lady anchor fall off 4th floor in suspicious condition died
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ नोएडा : नोएडा की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला न्यूज़ एंकर की शुक्रवार तड़के चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई / शुरुआती जांच के दौरान कई ऐसे सवाल हैं जो पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं / जानिए कौन से हैं वो 5 सवाल जो बन रहे पहेली..घटना के समय महिला के फ्लैट में उसके साथ काम करने वाले उसके वरिष्ठ एंकर साथी भी मौजूद था /
.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है / पुलिस साथी एंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है / अब सवाल ये है कि क्या साथी एंकर का राधिका की मौत में कोई हाथ है क्या / क्या उसने राधिका को धक्का दिया या दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे मजबूर होकर राधिका ने कूदकर जान दे दी /
.
पुलिस को मौके से शराब की बोतलें भी मिली हैं / थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर 77 में अंतरिक्ष फॉरेस्ट सोसाइटी में एक न्यूज़ चैनल में काम करने वाली महिला एंकर राधिका कौशिक (27) किराए पर फ्लैट लेकर रह रही थी / शुक्रवार तड़के राधिका की संदिग्ध अवस्था में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई / पुलिस शुरुआती जांच में अनुमान लगा रही है कि राधिका ने शराब के नशे में कूदकर जान दे दी / हालांकि अभी वह कुछ भी साफ-साफ नहीं कह रही है /
.
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है / उन्होंने बताया कि मृतका के फ्लैट में घटना के समय उसके पुरुष मित्र तथा साथ में ही काम करने वाले वरिष्ठ एंकर राहुल अवस्थी मौजूद थे / पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है / मृतका के परिजन भी जयपुर से नोएडा पहुंच चुके हैं हिरासत में लिए गए एंकर पर शक जता रहे हैं /
.
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतका उसके दोस्त ने एक साथ बैठकर शराब पी, तथा किसी बात पर दोनों में बहस हो गई, जिसकी वजह से उसने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली / हालांकि दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा या परिस्थिति रही होगी ये अभी साफ नहीं हुआ है /
.
पुलिस का ये भी कहना है कि अगर मृतका के परिजन इस मामले में किसी के खिलाफ मामला दर्ज कराते हैं, तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी / उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा / राधिका की एक सहेली ने बताया कि वह गुरुवार को किसी बात से काफी परेशान थी लेकिन वह ऐसा कोई कदम उठा लेगी ये उसने सपने में भी नहीं सोचा था / वहीं जानकारी ये भी है कि मौत के पीछे प्रेम प्रसंग जैसा मामला भी हो सकता है,
.
हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि पुलिस ने इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है /राधिका जिस तरह की जिंदादिल खुशमिजाज लड़की थी उसे ध्यान में रखते हुए उसके दोस्त इस मौत को सुसाइड मानने से इंकार कर रहे हैं / उनकी इस बात को राधिका के माता-पिता द्वारा साथी एंकर पर जताया जा रहा शक भी बल देता है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News noida news channel lady anchor fall off 4th floor in suspicious condition died




































