.
.
PTB Big Political News Police case progressed but no arrest no charge sheet yet road blocking by akali leaders in december 2017 sukhbir badal Akali leader
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : दिसंबर 2017 में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व कई अन्य नेताओं की और से सड़क मार्ग को काफी समय तक बंद करने के मामले में दर्ज केसों ਦमें पुलिस लगातार आगे बढ़ रही है / इस मामले में पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया और रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा सहित अन्य अकाली नेताओं के नाम बतौर अपराधी दर्ज किये गए और अब पुलिस इन सभी की गिरफ्तार के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है /
.
.
यह खुलासा सुचना अधिकारी कानून के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ है / नवांशहर के सामाजिक हिस्से से संबंध रखने वाले कारकुन परविंदर सिंह कितणा की और से दाखिल की गई आरटीआई में यह खुलासा हुआ है कि पुलिस पिछले एक साल से इन नेताओं के खिलाफ जाँच कर रही है, लेकिन कोई ज्यादा सफलता हाथ नहीं लगी /
.
.
दिसंबर 2017 में अकाली नेताओं द्वारा लगाए गए धरने के संबंध में सभी के साथ-साथ सुखबीर बादल और मजीठिया के खिलाफ मखु थाने में अलग-अलग धाराओं के साथ मामला दर्ज किया गया था और जिलों के बड़े नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी /
.
.
आरटीआई में पुलिस ने माना है कि बहुत मामले ऐसे हैं, जिनमें दर्ज धाराओं के तहत गिरफ्तारियां तो होनी चाहिए, लेकिन अभी तक कुछ हो नहीं सका है / हालाँकि जमानत देना तो माननीय अदालत पर ही निर्भर करता है, लेकिन इनमें से किसी ने भी अभी तक जमानत के लिए कोई अर्जी दायर नहीं की है / आरटीआई के मुताबिक पुलिस गिरफ़्तारी के लिए यत्न कर रही, लेकिन अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Police case progressed but no arrest no charge sheet yet road blocking by akali leaders in december 2017 sukhbir badal Akali leader






































