.
.
PTB Big Political News politics state threat to voice of navjot singh sidhu and dactors gave advise not to speak too much
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : अपने खेल से फैंस का दिल जीतने वाले और सियासत में भाषण देने के अपने स्टाइल से लोगों के चहेते बने पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को डॉक्टरों ने 3 से 5 दिन के पूर्ण विश्राम की सलाह दी है / दरअसल लगातार चुनावी रैलियों को संबोधित करने के कारण उनकी आवाज पर बुरा असर पड़ा है इसलिए डॉक्टरों ने उन्हेें आराम करने को कहा है /
.
.
करीब 70 रैलियों को निरंतर करने और उनमें जोरदार भाषण देने से सिद्धू की सेहत में गिरावट आई है / सिद्धू ने ये रैलियां 17 दिन में की हैं / इस दाैरान वे पाकिस्तान भी गए थे / लगातार भाषण देने के कारण उनकी वोकल कॉड्र्स को काफी नुकसान पहुंचा / डॉक्टरों के मुताबिक सिद्धू की सेहत बिगडऩे का मामला बहुत गंभीर है / वह अपनी आवाज खोने के कगार पर थे / डॉक्टरों ने सिद्धू को 3 से 5 दिन तक पूरा आराम करने का सुझाव दिया है /
.
.
बताया जा रहा है कि लगातार हेलीकॉप्टर और विमान यात्रा करने से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है / वह पहले ही एंबोलिज्म के लिए उपचार करवा रहे थे / सिद्धू को कुछ साल पहले अत्यधिक हवाई यात्रा करने के कारण डीप वेन थ्रोबोसिस (डीवीटी) का सामना करना पड़ा था / दरअसल सिद्धू कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में से एक हैं /
.
.
हाल ही में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान के दारैान तेलंगाना, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में सिद्धू की कई रैलियां रखी थीं / इन रैलियों में सिद्धू ने कांग्रेस के लिए वोटबैंक जुटाने का काम किया / सिद्धू की बोलने की शैली काफी अच्छी है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News politics state threat to voice of navjot singh sidhu and dactors gave advise not to speak too much

































