.
.
PTB Big Political News youth Akali dal Punjab Jalandhar NAVI SOCH NAVA JOSH YOUTH CHETNA RALLY at Dana Mandi Goraya Sukhbir singh Badal
जालंधर के सीनियर अकाली नेता हजारों की संख्या में युवकों को लेकर पहुंचे दाना मंडी, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : लोकसभा चुनावों से सभी राजनितिक दल अपनी-अपनी गूंज अन्य राजनितिक दलों तक पहुंचने के लिए लगातार जोरदार दहाड़ लगाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं आज ऐसी ही दहाड़ मारकर जालंधर के यूथ अकाली दल के नेताओं ने अपनी विरोधी पार्टियों को जोरदार पंच मारा है /
.
.
आज गोरायां की दाना मंडी में यह गूंज उस समय सुनाई दी जब यूथ अकाली दल के सीनियर नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री रहे विक्रमजीत सिंह मजीठिया और यूथ अकाली दल के जनरल सेक्टरी स. सरबजोत सिंह साबी व यूथ अकाली दल दोआबा जोन के प्रधान स. सुखदीप सिंह की अध्यक्ष्ता में यूथ अकाली दल द्वारा शुरू की गई नई मुहीम “नवी सोच नवा जोश” का बड़े स्तर पर आगाज किया गया / इस दौरान भारी संख्या में यूथ अकाली दल के नेताओं ने अपनी एक जुटता का सबूत पेश किया /
.
इस दौरान अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री रहे विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने यूथ अकाली दल के नेताओं में अपने भाषण से जोश भर दिया साथ ही कैप्टन सरकार द्वारा चुनावों से पहले किये गए वादों की कैसे खोली पोल……..,
https://www.facebook.com/ptbnewsonline/videos/965628083827976/?t=0
.
इस रैली के दौरान यूथ अकाली दल के दोआबा जोन के प्रधान स. सुखदीप सिंह ने कहा कि इस रैली से यह साबित हो रहा है कि यूथ अकाली दल की इस दहाड़ से विरोधी दल कांप चुके हैं और आने वाले लोकसभा चुनावों में हमारी जीत और विरोधी धड़े की हार पक्की है / इस रैली के दौरान भारी संख्या में यूथ अकाली दल के नेता कारों का काफिला लेकर पहुंचे थे /

इस दौरान अमित मैनी सीनियर यूथ अकाली दल के नेता ने कहा कि अकाली सरकार जब तक पंजाब में राज करेगी तब तक पंजाब के लोगों को किसी किस्म की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा / उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल व पूर्व उप-मुख्यमंत्री सरदार सुखबीर सिंह बादल को इस बार लोकसभा चुनावों में पंजाब यूथ अकाली दल के नेताओं की बदौलत भारी बहुतमत प्राप्त होगा इसका जीता-जागता सबूत आज यूथ दल के सीनियर नेता और यूथ अकाली दल के प्रधान स. सुखदीप सिंह की अध्यक्षता में की गई नवी सोच नवा जोश की रैली से साफ प्रतीत हो रहा है / इस दौरान यूथ अकाली दल के सीनियर नेता अमित मैनी 250 से भी ज्यादा यूथ अकाली दल के नेताओं और कारों का काफिला लेकर रैली में पहुंचे /
.
.
इस रैली के दौरान कनव मैनी, नितिन खन्ना, गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, मनवीर सिंह, साहिल चावला, युवराज, दीपक कुमार, गोपी, विक्की गिल, प्रमोद वर्मा, विक्की बाहरी, युधिष्ठिर, कमल मैनी, कार्तिक कुमार, गोरा, रिस्की, जतिंदर बजाज, सतिंदर सिंह वालिया सहित भारी संख्या में यूथ अकाली दल के नेता व वर्कर मौजूद थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News youth Akali dal Punjab Jalandhar NAVI SOCH NAVA JOSH YOUTH CHETNA RALLY at Dana Mandi Goraya Sukhbir singh Badal

































