.
.
.
PTB Big Sad News uttar pradesh agra paratrooper dies due to parachute does not open in agra
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Sad न्यूज़ आगरा : आगरा : आगरा के मलपुरा क्षेत्र में स्थित पैरा ड्रॉपिंग जोन में आज दोपहर के समय उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया / जब यहां ट्रेनिंग के दौरान लगभग 6000 फीट की ऊंचाई से गिरने से एक पैरा ट्रूपर की मौत हो गई /
.
.
ट्रेनिंग के दौरान पैराशूट न खुलने की वजह से 12 महीने के अंदर यह तीसरा हादसा हुआ है / हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के रहने वाले पैरा ट्रूपर अमित कुमार पुत्र शक्ति सिंह आगरा में पैरा ट्रूपिंग की ट्रेनिंग ले रहे थे /
.
.
अमित ने आसमान से 6000 फ़ीट की ऊंचाई से छलांग लगाई / नीचे आने के दौरान उनका पैराशूट नहीं खुल सका / अमित कुमार हेलीकॉप्टर से सीधे जमीन पर आकर गिरे / इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए / सेना के जवान उन्हें सैन्य अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Sad News uttar pradesh agra paratrooper dies due to parachute does not open in agra






































