.
PTB News Part Two will expose the immigration company playing with the future of students regarding Study Visa in Canada for Four to Five Lakhs How?
ED और जिला पुलिस के जाल में एक बार फिर फंसने के लिए खुद ही तैयार कर रहा है अपने गोरखधंधे का खेल,
(देखें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : कुछ साल पहले का वाकिया आपको याद होगा जब शहर में वी नाम की Immigration कंपनी ने जालंधर से लेकर पुरे पंजाब में चार लाख में Canada Study Visa को प्रमोट करने का दाना कुछ विद्यार्थियों को डाला था और इस दौरान कई विद्यार्थी उसके जाल में फंसे भी, लेकिन ज्यादातर विद्यार्थियों का वीजा रफ्यूज हुआ, लेकिन अब एक बार फिर से इस वी नाम के एजेंट ने सेल के नाम पर पांच लाख में Canada Study Visa प्रमोट करने का दाना उन विद्यार्थियों को डालना शुरू किया है जो गरीब हैं /
.PTB News आज एक बार फिर से वी इमीग्रेशन द्वारा पांच लाख के विज्ञापन को प्रमोट किये जाने वाले, मतलब विद्यार्थियों को दाना डालने वाले विज्ञापन का असल सच आपके सामने रखने की एक कोशिश कर रहा है ताकि कोई भी छात्र इसके जाल में फंस कर अपना भविष्य ना खराब कर ले /
PTB News ने बीते दिन भी एक रिपोर्ट आपके आमने पेश की थी जिसके बाद पंजाब के कौने-कौने से लोगों के मेसेज PTB News को मिले और लोगों ने कहा कि आपके द्वारा किया गया यह कार्य बहुत ही सराहनीय है, क्योंकि ऐसे लोग बच्चों के साथ अभिभावकों को भी अपने जाल में फंसा लेते हैं और बाद में उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है /
.PTB News ने अपने सूत्रों के हवाले से चार-पांच लाख में Canada Study Visa जो लग रहा है यह वाकई में सही है या इसके पीछे का राज कुछ और है तो हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आये / इस दौरान यह पता चला कि चार-पांच लाख में Canada Study Visa तो कभी लग ही नहीं सकता, क्योंकि अगर कम से कम एक समेस्टर की फ़ीस अगर लेकर चलो तो वह भी पांच लाख से ज्यादा बनती है और यह भी पता चला की वी इमीग्रेशन के ऑफिस में वीज़ा लगवाने की फ़ीस ही 25 से 30 हजार है उसके बाद कॉलेज के द्वारा मिलने वाला ऑफर लेटर भी पैसों में बिकता है साथ ही यह भी पता चला की अगर वीज़ा किसी का इस दौरान लग जाता है तो उसका सौदा बाद में 20 से 25 लाख में भी तय किया जाता है /

PTB News ने इस मामले में आज फिर शहर के कुछ वीज़ा एक्सपर्ट से बात की जिनमें (ACOS) Association of Consultants for Overseas Studies के प्रधान जसपाल सिंह से जब बात की तो उन्होंने बताया कि पहली बात यह की पांच लाख में Canada का Study Visa लगना तो संभव है ही नहीं, दूसरी बात यह की पांच लाख में तो एक समेस्टर की फ़ीस ही बड़ी मुश्किल से जाती है, अगर ऐसा कोई विज्ञापन शहर में या पंजाब भर में चल भी रहा है तो वह सरासर लोगों को गुमराह करने के लिए ही लग रहे हैं इसके लिए जिला प्रशाशन को समय रहते ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि कोई ऐसे विज्ञापन देखकर अपने जीवन को किसी मुसीबत में ना फंसा दे / उन्होंने यह भी कहा कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि बिना GIC के कोई भी स्टडी वीज़ा नहीं लगता है और अगर Non SDS में जिसमें GIC की जरूरत नहीं होती है, लेकिन इसमें भी 15 से 20 लाख के फंड शो करना जरूरी होता है / इस दौरान फ़ाइल अगर लगा भी दी जाये तो उसमें Visa आये या ना आये तो उसकी कोई भी गरंटी नहीं है /
.अभी PTB News इस मामले में ओर इमीग्रेशन के मालिकों से सम्पर्क कर उनसे इस संबंध में जानकारी लेना चाहता था ताकि इस पांच लाख के गोरखधंधे का काला सच उजागर किया जा सके ताकि छात्रों को और कोई गुमराह ना कर सके और जिला प्रशासन व कमिश्नरेट पुलिस मिलकर ऐसे भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर रोक लगा सके /
.
इस संबंध में हमने वीज़ा एक्सपर्ट हरप्रीत सिंह व (ACOS) Association of Consultants for Overseas Studies के पूर्व प्रधान हरदीप सिंह से जब सम्पर्क किया तो उन्होंने PTB News से बात करते हुए कहा कि ऐसे लोग समय-समय पर मार्किट में अपनी पब्लिसिटी करवाने के लिए ऐसे भ्रमित करने वाले विज्ञापन शुरू करते हैं ताकि लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके और उन्हीं में से ही चुनिंदा लोगों को अपना निशाना बनाकर बड़े स्तर पर मोटी रकम ऐंठने का काम किया जाता है, हालाँकि ऐसे विज्ञापन शहर में लग रहे हैं इसकी खबर भी मुझे पता चली है, लेकिन यह अभी पता नहीं चला है की ऐसे विज्ञापन कौन दे रहा है / उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि Canada Study वीज़ा पांच लाख में अगर किसी का लग भी जाता है तो उस छात्र को जब असलियत का पता चलेगा तब तक बहुत देर हो चुकी होगी, क्योंकि ना तो उसको वर्क वीज़ा मिलेगा और ना ही उसको PR तो मैं यह मानता हूँ की किसी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जिला अधिकारी को भी पहले से ही सतर्क रहते हुए सख्त कदम उठाना चाहिए ताकि भविष्य मेँ कोई भी किसी के साथ ऐसा भद्दा मजाक ना कर सके /
.
PTB News ने इसके बाद शहर के ही एक और इमीग्रेशन कंपनी के मालिक व अकाली दल के सीनियर नेता सुखमिन सिंह ओबरॉय से जब सम्पर्क किया तो उन्होंने इस पांच लाख की कहानी के कुछ पेहलू से पर्दा उठाते हुए जो बात कही वह भी हैरान कर देने वाली थी, उन्होंने कहा कि पांच लाख मेँ Canada Study Visa वाले विज्ञापन के बारे मेँ हमने पहले लुधियाना की एक इमीग्रेशन कंपनी के बारे मेँ सुना था लेकिन अब कुछ दिनों से जालंधर मेँ भी ऐसे ही एक विज्ञापन की चर्चा चल रही है, जोकि साफ तोर पर झूठी है /
उन्होंने इस दौरान साफ तोर पर कहा की लोगों को ठगने का कुछ लाइसेंस होल्डर एजेंट गलत फायदा उठाते हैं और उनको भ्रमित करने वाले ऐसे विज्ञापन पुरे शहर मेँ लगवाते हैं / उन्होंने यह भी कहा कि 10 साल के गैप और पांच लाख मेँ Canada Study Visa लगने की बात सुनकर कोई भी चक्कर खा सकता है और लोग भी ऐसे हैं की ऐसे विज्ञापन देखकर भागे जाते हैं, लेकिन जब इन विज्ञापनों के फर्जी होने का पता चलता है तो बहुत देर हो चुकी होती है / उन्होंने कहा कि Canada मेँ भी कुछ कॉलेज ऐसे हैं जो अपने कॉलेज की सीटों को फूल करने के लिए एजेंटों को एक समेस्टर की फ़ीस कम खर्च मेँ देने की बात करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की पांच लाख मेँ ही एक समेस्टर की फ़ीस से लेकर अन्य खर्च कोई भी एजेंट पूरा कर उसका वीज़ा लगवा सके /
.
PTB News द्वारा चलाई जा रही पांच लाख मेँ Canada Study Visa वाले विज्ञापन की कहानी का अगली कड़ी आगे भी चलाई जाएगी ताकि इस विज्ञापक के पीछे का राज लोगों को जागरूक करने के काम आ सके और छात्रों को भ्रमित करने से रोक सके / यही नहीं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे वी immigration वाली कंपनियों के मालिक आगे चलकर किसी के साथ खिलवाड़ ना कर सकें /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
PTB News Part Two will expose the immigration company playing with the future of students regarding Study Visa in Canada for Four to Five Lakhs How?






































