PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) चंडीगढ़ को अब ‘सिंघु बॉर्डर’ बनाने की एक तरफ तैयारी करके बैठ चुका है और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए किसान मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब में इकट्ठा होने लगे हैं। वहां दोपहर बाद उनका चंडीगढ़ कूच करने का कार्यक्रम है, हालांकि किसानों के प्रदर्शन से पहले ही भगवंत मान सरकार ने किसानों को बातचीत के लिए बुला लिया है। यह मीटिंग चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में होगी।
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के किसान नेताओं का कहना है कि CM भगवंत मान ने उनकी जायज मांगें नहीं मानी। इसलिए अब किसान AAP सरकार के खिलाफ बड़ा संघर्ष शुरू करेंगे। पूरे पंजाब से किसान आज मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब में इकट्ठा होंगे। वहां से दोपहर बाद चंडीगढ़ के लिए कूच करेंगे।
पंजाब सरकार ने इस बार किसानों को एक साथ धान की रोपाई न करने को कहा है। इसके लिए राज्य को 4 जोन में बांटा गया है। इसके तहत 18, 20 और 22 जून को 6-6 जिलों और बचे 5 जिलों में 24 जून से धान की रोपाई होगी। सरकार ने यह कदम बिजली की कमी दूर करने के लिए उठाया। किसान इसका विरोध कर रहे हैं।
वह ऐलान कर चुके कि तय वक्त पर सभी जगह रोपाई होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को धान रोपाई के लिए पर्याप्त बिजली मुहैया करवाने का जिम्मा सरकार का है। वह इसे पूरा करे। इसके अलावा किसान गेहूं पर भी प्रति एकड़ 500 रुपए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ किसानों का कहना है कि सभी जिलों और गांवों से हजारों किसान पहले मोहाली में इकट्ठे होंगे। वहां लंगर के बाद चंडीगढ़ कूच करेंगे।








































