PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व पर गोल्डन टेंपल व ननकाना साहिब फूल व लाइटों से सजा, लाखों की संख्या में श्रद्धालु टेकेंगे माथा,

punjab-amritsar-guru-nanak-dev-jayanti-golden-temple-nankana-sahib-pakistan

PTB News “धार्मिक” : गुरु नानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व आज पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल और पाकिस्तान में ननकाना साहिब को फूलों व सुंदर लाइटों के साथ सजाया गया है। आज पूरा दिन यहां 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंच माथा टेकने का अनुमान है। आज के दिन की शुरुआत पालकी साहिब से हुई।

.

.

गोल्डन टेंपल व पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब में आज पूरा दिन कीर्तन चलेगा। गोल्डन टेंपल में दोपहर के समय जलो भी सजाए जाएंगे। विश्व भर से संगत आज यहां पहुंच रही है। भारत से इस साल 2470 सिख श्रद्धालु पाकिस्तान पहुंचे हैं, जो आज ननकाना साहिब के दर्शन करेंगे। भारत के विभिन्न सिख संगठनों की तरफ से 5000 से अधिक लोगों के पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे गए थे,

.

.

लेकिन पाक सरकार ने 50 प्रतिशत के करीब लोगों के वीजा को रिजेक्ट कर दिया। गोल्डन टेंपल में शाम होते ही दीपमाला की जाएगी। यहां 1 लाख के करीब देसी घी के दीये जलाए जाएंगे। इतना ही नहीं, गोल्डन टेंपल में मनमोहक आतिशबाजी भी की जाएगी। जिसे देखने के लिए लाखों की गिनती में श्रद्धालु आज गोल्डन टेंपल पहुंचे हैं।

.

.

.

.

Latest News