PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आंतकी और पुलिस के बीच में हुई मुठभेड़, 2 को लगी गोली, इस पंजाबी सिंगर को किया जा रहा था टारगेट,

punjab-jalandhar-encounter-between-khalistani-terrorists-and-delhi-special-cell-mayur-vihar-big-news

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के मयूर विहार में देर रात खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह डाला के 2 गुर्गों और दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में दोनों गैंगस्टरों को गोलियां लगी हैं। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि दोनों गैंगस्टर अर्श डाला के कहने पर पंजाबी सिंगर को टारगेट करना था। जल्द दिल्ली पुलिस इसे लेकर खुलासा करेगी।

.

.

आपको यह भी बता दें कि यह मुठभेड़ नोएडा से अक्षरधाम जाने वाले रोड पर मयूर विहार के पास हुई है। एनकाउंटर में जख्मी दोनों बदमाशों का निजी अस्पताल में पुलिस की गारद में इलाज चल रहा है। दरअसल, नोएडा से अक्षरधाम की ओर से जाने वाले रोड पर मयूर विहार फेस वन में यह मुठभेड़ हुई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम यहां मयूर विहार फेस वन में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग नोएडा की तरफ से आते दिखे। पुलिस की टीम ने इन्हें रुकने का इशारा किया। वहीं, पुलिस को देख कर बदमाश किनारा करके भागने लगे।

.

.

इस पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। पुलिस की टीम बदमाशों के पीछे लगी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग से बचने के लिए दिल्ली पुलिस के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई के तौर पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। दिल्ली स्पेशल सेल के सुत्रों के अनुसार दोनों गैंगस्टर बाइक पर सवार होकर दिल्ली के मयूर विहार एरिया में आ हुए थे। दिल्ली में ही आरोपियों ने अपना पक्का ठिकाना बनाया हुआ था।

.

.

गोली लगने के बाद दोनों बदमाशों को स्पेशल सेल ने पकड़ लिया और उन्हें दिल्ली में ही सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपियों से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले वेपन भी बरामद कर लिए हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों के फिलहाल जानकारी सांझा की है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस को देख कर दोनों वहां से भागने लगे थे। जब उनका पीछा किया गया तो उन्होंने गोलियां चला दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने क्राइम सीन पर आरोपियों का बाइक भी कब्जे में लिया गया है।

.

.

गैंगस्टर और खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) ऑपरेटिव अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था। पंजाब के मोगा से कनाडा में जाकर छिपे अर्श के खिलाफ देश-विदेश में हत्या, जबरन वसूली और जघन्य अपराधों के अलावा आतंकी गतिविधियों में भी संलिप्त पाया गया। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार वर्तमान में कनाडा में रह रहे अर्श के तार KTF से जुड़े हुए हैं। अर्शदीप नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA) द्वारा रजिस्टर्ड और जांच किए गए विभिन्न मामलों में आरोपी पाया जा चुका है।

Latest News