PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

लंदन जाने की फ़िराक में थी अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर, पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ शुरू,

punjab amritsar khalistani amritpal singh wife kirandeep kaur detain amritsar airport flight uk Big News PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को गुरुवार को हिरासत में लिया गया। किरणदीप को गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। इमिग्रेशन विभाग उनसे पूछताछ कर रहा है। किरणदीप सुबह 11.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। वो दोपहर 1.30 बजे की फ्लाइट से लंदन रवाना होने वाली थी। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है। उस पर NSA के तहत केस दर्ज किया गया है।

किरणदीप NRI है। उस पर ब्रिटेन में बब्बर खालसा से संबंध होने और फंडिंग के आरोप भी लगे थे। किरणदीप ने इन आरोपों को नकार दिया था। तरह से गलत करार दिया था। किरणदीप ने कहा था कि मैं भारत में कानूनी तौर पर रह रही हूं। मैं यहां 180 दिन रह सकती हूं। अमृतपाल ने दुबई से पंजाब लौटकर इसी साल 10 फरवरी को पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में किरणदीप कौर से शादी की थी। यह समारोह पूरी तरह गुप्त रखा गया।

किरणदीप कौर ब्रिटेन की सिटीजन है। वह मूलरूप से जालंधर के कुलारां गांव की है। कुछ समय पहले उनका परिवार इंग्लैंड में बस गया था। अमृतपाल के फरार होने के बाद किरणदीप कौर ने एक मैगजीन इंटरव्यू में कहा था- अमृतपाल को छोड़कर नहीं जाऊंगी। अमृतपाल सिर्फ धर्मप्रचार कर रहे थे। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया, वह बेकसूर है। अमृतपाल ने हमेशा युवाओं को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया है। आज उन्हें गलत आरोपों में फंसाया जा रहा है।

Latest News