PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

पंजाब, अब चेहरा ढक कर घूमने पर जिला मजिस्ट्रेट ने लगाई रोक,

punjab-ban-on-roaming-around-with-face-covered-this-district-of-punjab-big-news

PTB Big न्यूज़ फिरोजपुर : फिरोजपुर के मजिस्ट्रेट राजेश धीमान ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 (1974 का अधिनियम संख्या 2) की धारा 144 के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए आम नागरिकों को फिरोजपुर की सीमा के भीतर वाहन चलाते समय और सड़क पर चलते समय अपना चेहरा ढकने पर पाबंदी लगा दी है।

.

.

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस कप्तान द्वारा उनके ध्यान में लाया गया है कि फिरोजपुर जिले में आम लोग वाहन चलाते समय या पैदल चलते समय अपने चेहरे को कपड़े से ढक लेते हैं, जिसके कारण उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। यहां यह भी बता दें कि इस तरह चेहरा ढकने से असामाजिक शरारती तत्व किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देकर पुलिस की पकड़ से बच सकते हैं।

.

.

इसलिए इस प्रक्रिया को रोकने के लिए, जनहित में, आम जनता के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला फिरोजपुर में फेस कवर करके वाहन चलाने और फेस कवर करके चलने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध उन व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा जो किसी बीमारी या एलर्जी के कारण मेडिकल सुपर विजन के तहत मास्क या कोई अन्य चीज पहनते हैं। ये आदेश 30 नवंबर 2023 तक लागू रहेंगे।

.

.

.

Latest News

.