PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, यात्रियों से भरी बस हुए हादसे का शिकार, चालक सहित आधा दर्जन के करीब यात्री हुए घायल,

punjab-bus-accident-in-gurdaspur-tarn-taran

.

.

.PTB Big Accident न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब में तरनतारन में यात्रियों से भरी बस के साथ दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दरअसल, आज सुबह यात्रियों को ले जा रही पट्टी डिपो की बस और एक टिप्पर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान बस में सवार चालक सहित करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है। जानकारी देते हुए पट्टी डिपो के बस चालक रणधीर सिंह ने

.

.

बताया कि जब वह सुबह सवारियों से भरी बस लेकर नजदीकी गांव शहाबपुर के पास पहुंचा तो सड़क के बीच गिरे पेड़ से बस को बचाने के लिए जब ब्रेक लगाई तो ब्रेक काम नहीं किए, जिसके बाद बस सामने से आ रहे टिप्पर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर के दौरान कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए बस में यात्रा कर रहे व्यक्ति मोहन सिंह ने बताया कि पट्टी से तरनतारन आ रही बस की तरनतारन से पट्टी जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

.

.

इस दौरान करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से तरनतारन के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है। धर, इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल तरनतारन के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. सरबजीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे के शिकार आधा दर्जन से अधिक लोगों का उपचार जारी है। जिनमें से कईयों को छुट्टी भी दे दी गई है।

.