PTB News

Latest news
Nik Baker's की थाई करी में निकला कीड़ा, फूड सेफ्टी टीम ने काटा चालान ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती,

punjab-chief-minister-bhagwant-mann-health-deteriorated-he-was-admitted-to-fortis-hospital

.

.

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दिन-रात दौरा कर रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम मान पिछले दो दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक,

.

.

मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कार्यों की निगरानी के दौरान अत्यधिक थकान के कारण बीमार पड़े हैं। वह पिछले कई दिनों से लगातार प्रदेश के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे थे और राहत कार्यों का जायजा ले रहे थे। गौरतलब है कि आज सुबह ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुल्तानपुर लोधी में जानकारी दी थी कि सीएम मान की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने बताया था, मान साहब तीन-चार दिनों से बिना कुछ खाए-पिए घूम रहे थे।

.

आज सुबह उनकी सेहत बहुत बिगड़ गई और उन्हें ड्रिप लगानी पड़ी। सुबह घर पर ड्रिप लगाकर आराम करने के बावजूद जब उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो बेहतर इलाज और निगरानी के लिए उन्हें शाम को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया गया। फिलहाल, डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

.

.