PTB Big Political न्यूज़ होशियारपुर : आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मौजूदा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा से मिलने पहुंचे / इस दौरान सुंदर शाम अरोड़ा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बारे में कहा कि हमें बेहद सादा मुख्यमंत्री मिला है और वह आज हमारे बीच मौजूद हैं /
. .इस दौरान अरोड़ा ने कहा कि मैं धन्यवाद करता हूं कि आप मेरे विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर में आए और मैं बताना चाहता हूं कि यह धार्मिक नगरी है, जिसकी कोई गली ऐसी नहीं, जिसमें शब्द कीर्तन, सत्संग और जागरण नहीं होते / समागम में मुख्यमंत्री की तरफ से कोरोना से मारे गए लोगों के परिवारों को सामान बांटा गया /
.
.
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस दौरान कहा कि 2 किलो वाट के बिजली के 72 हजार कनेक्शन हैं / 1200 करोड़ रुपए के बिजली बिल हमारी सरकार की तरफ से माफ किए जा रहे हैं, जिसमें से 10 से 12 करोड़ रुपया आपके होशियारपुर का है / हमने बड़ी राहत दी है और आगे भी इस तरह की राहत दी जाएगी, हम आपकी जरूरतों का ध्यान रखेंगे /
. .इस दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि में भी पार्षद रहा हूँ / पार्षद बनना मुख्यमंत्री बनने से ज्यादा मुश्किल है / उन्होंने कहा कि सुंदर शाम अरोड़ा को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपने के लिए कैबिनेट पद से हटाया गया था / वह बहुत ही मेहनती इंसान हैं और वह आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़िया मैनेजमेंट करने में सक्षम हैं / वह हमारे दिल हैं पहले की ही तरह हैं और वह हमारी भावनाओं को समझते भी हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































