PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

मुख्यमंत्री द्वारा चार शहीद सैनिकों के परिवार के एक मैंबर को सरकारी नौकरी और एक्स-ग्रेशिया के तौर पर एक करोड़ रुपए देने का ऐलान,

PUNJAB CM Bhagwant Maan ANNOUNCES Rs. ONE CRORE AS EX-GRATIA AND GOVT. JOB TO ONE MEMBER OF FAMILY OF FOUR MARTYRS

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जम्मू कश्मीर में देश सेवा की ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त करने वाले चार बहादुर सैनिकों के परिवारों के एक मैंबर को सरकारी नौकरी और एक-एक करोड़ रुपए एक्स-ग्रेशिया देने का ऐलान किया है।

जम्मू कश्मीर के पुंछ ज़िले में दहशतगर्दी हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के साथ हमदर्दी प्रकटाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बहादुर फ़ौजी जवानों की पहचान हवलदार मनदीप सिंह, गाँव चणकोईआं काकन (लुधियाना), लांस नायक कुलवंत सिंह, गाँव चड़िक्क (मोगा), सिपाही हरकृष्ण सिंह, गाँव तलवंडी भरथ (गुरदासपुर) और सिपाही सेवक सिंह गाँव बाघा (बठिंडा) के तौर पर हुई है।

भगवंत मान ने आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए इस हमले में बहादुर सैनिकों की शहादत पर दुख ज़ाहिर किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीति मुताबिक शहीद सैनिक के परिवार को एक करोड़ रुपए एक्स-ग्रेशिया और एक मैंबर को सरकारी नौकरी दी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बहादुर नायकों की तरफ से देश की रक्षा के लिए दर्शाये शौर्य बाकी सैनिकों को भी अपनी ड्यूटी समर्पित भावना और वचनबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। भगवंत मान ने कहा कि पहले भी मुल्क को बर्तानवी हकूमत से आज़ाद करवाने के लिए पंजाबियों ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि अब पंजाबियों की तरफ से सरहदों पर देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जा रही है।

Latest News