PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

जालंधर की तरफ आ रही बस हुई बेकाबू, दुकान से टकराई, 11 यात्री हुए घायल, 3 गंभीर,

accident nawanshahr uncontrollable bus collided with shop Punjab

PTB Big Accident न्यूज़ नवांशहर : नवांशहर से जालंधर जा रही एक निजी कंपनी की बस तेज रफ्तार होने के कारण बेकाबू हो गई और फुटपाथ पर चढ़ कर दुकान से जा टकराई। जिससे 11 यात्री घायल हो गए जिनमें से 3 यात्रियों की स्थिती गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार निजी कंपनी धालीवाल की बस नंबर पीबी 32 जे 9981 नवांशहर से जालंधर जा रही थी। सुबह 10 बजे बंगा शहर में दाखिल होते ही बस चालक ने बस की स्पीड को अचानक बढ़ा दिया।

इससे बस अनियंत्रित हो गई व फुटपाथ पर चढ़ कर एसएन कालेज के सामने की एक दुकान से जा टकराई। बस का बायां हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में गांव काहमा की रहने वाली अमरप्रीत कौर (24), नवांशहर के रहने वाले महिता बहादर(34), नवांशहर के दोआबा कुष्ठ आश्रम के रहने वाले अखिलेश तिवारी, गुणाचौर की रहने वाली सर्बजीत कौर(55), कमलजीत कौर(60), राहों की रहने वाली संदीप कौर (30), नवांशहर की रहने वाली किरण (20), मंगुवाल की रहने वाली गुरबख्श कौर(60), बहराम का रहने वाला कंडक्टर कुलदीप लाल, नवांशहर का रहने वाला मन्नू (19) घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद सभी को बंगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इनमें से एक को नवांशहर के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बंगा के विधायक डा. सुखविंदर सुक्खी सरकारी अस्पताल पहुंचे व घायल लोगों का हालचाल पूछा। दो महीने पहले थाना हरियाना के सामने हुए टैंपो-साइकिल हादसे में घायल हुआ छात्र दो महीने से कोमा में चल रहा है।

मगर थाना हरियाना पुलिस सारा मामला साफ होने के बाद भी टेंपों चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रही है। सड़क हादसे का शिकार हुए छात्र हरजोत सिंह(16) पुत्र मलकीत सिंह, निवासी शेरपुर खाम थाना हरियाना के चाचा गुरजीत सिंह ने बताया कि उसका भतीजा करीब दो महीने से डीएमसी लुधियाना में भर्ती था। मगर न तो वह होश कर रहा है और न ही कुछ खा पी पा रहा है। हरजोत सिंह पर अब तक करीब 17 लाख रुपये खर्च हो गए हैं। आर्थिक तंगी के चलते हरजोत को घर में ही रख लिया है।

Latest News