PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब : महिला का नाक और बाल काटे, ​​​​​​​प्राइवेट पार्ट पर हमला कर घर के बाहर फेंका,

punjab-fazilka-woman-dowry-harassment-nose-hair-cut-crime-news

.

.

PTB Crime न्यूज़ फाजिल्का : पंजाब के जिला फाजिल्का के अधीन पड़ते जलालाबाद के गांव काठगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां विवाहित महिला के साथ उसके पति व ससुर पर मारपीट करने की आरोप लगे हैं। आरोप है कि बुरी तरह से महिला के साथ मारपीट की गई। इस दौरान उसका नाक और बाल काट दिए गए। इतना ही नहीं आरोप है कि उसके प्राइवेट पार्ट पर कैंची से वार भी किए गए और बुरी तरह से जख्मी कर उसे घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए।

.

.

फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। अस्पताल में भर्ती महिला के पिता ने बताया कि उसकी लड़की की शादी करीब 7 साल पहले गांव काठगढ़ में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। आरोप लगाया कि उसके पति व ससुर द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। बीते कल वह 2 लाख रुपए दहेज के रूप में उन्हें देकर भी आए थे। इसके बावजूद लड़की के ससुर और पति द्वारा उनकी लड़की के साथ मारपीट की गई।

.

.

उसके बाल काट दिए गए। उसका ना काट दिया गया।  इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट पर भी कैंची से वार किए गए। उन्होंने बताया है कि उसके ससुराल घर में लड़ाई हुई और ससुराल परिवार द्वारा उनकी लड़की को उसके मायके गांव जंडवाला में उसका पति व ससुर घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने उसे इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

.

.

जहां गांव के लोग भी पहुंचे हैं। डॉक्टर के मुताबिक महिला की हालत नाजुक है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है और इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं जख्मी महिला का आरोप है कि उसके ससुराल परिवार द्वारा लगातार उससे दहेज की मांग की जा रही है। उसे बोला जा रहा है कि वह अपने पिता से पैसे लेकर आए। अगर वह नहीं लेकर आती तो उसके साथ मारपीट की जाती है।