PTB City न्यूज़ जालंधर : प्रसिद्ध भजन गायक Kanhaiya mittal पर Jalandhar में धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज हुआ है। Kanhaiya Mittal के खिलाफ यह केस christian community ने दर्ज करवाया है। शिकायत में आरोप लगाया है कि Kanhaiya Mittal ने दिल्ली में एक जागरण के दौरान मंच से christian community और उनके प्रभु यीशु के बारे में अपशब्द बोले थे। साथ ही महादेव शिव को यीशु मसीह का पिता करार दिया था।
. .पंजाब christian लीडरशिप के चेयरमैन पास्टर हरजोत सेठी और पंजाब के अध्यक्ष सुरजीत थापर की शिकायत पर Kanhaiya Mittal के खिलाफ थाना लांबड़ा में धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 294-A के तहत केस दर्ज किया गया है। christian community की लीडरशिप का कहना है कि Kanhaiya Mittal ने समुदाय को नीचा दिखाने की कोशिश की है।
.
.christian community की लीडरशिप ने बताया कि Kanhaiya Mittal ने जो अपशब्द जागरण के दौरान christian community के बारे में कहे थे उसके बारे में कुछ youtuber चैनलों से पता चला था। इसके अलावा कई अन्य Social Media प्लेटफार्म पर भी Kanhaiya Mittal की Videos चल रही थीं। इन्हें एक पैन ड्राइव में सेव कर SSP देहात मुखविंदर भुल्लर को शिकायत के साथ सौंपा गया था।
. .SSP के आदेश पर वीडियो की सच्चाई की गहनता से जांच करवाई गई। सारे फैक्ट्स सही पाए जाने पर Kanhaiya Mittal के खिलाफ FIR दर्ज करने के SSP ने आदेश दिए। Christian लीडरशिप का कहना है कि Christian भाईचारे को Kanhaiya Mittal के अपशब्दों से गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि Kanhaiya Mittal को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
.






































