PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब सरकार लेकर आ रही है किसानों के लिए पानी बचाओ पैसा कमाओ योजना,

punjab-government-released-draft-of-agriculture-policy-suggestions-will-be-taken-from-farmers

(MSP), पेंशन, कर्ज माफी योजना को लेकर भी लिया फैसला,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने अपनी कृषि नीति तैयार कर ली है। नीति में सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी और पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसानों और मजदूरों को पेंशन देने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा पानी और बिजली बचाने वाले किसानों को विशेष छूट देने के लिए पानी बचाओ पैसा कमाओ योजना लाने की भी सिफारिश की गई है। नीति का मसौदा जारी कर दिया गया है।

.

.

अब इस मामले में किसानों और इस क्षेत्र के विशेषज्ञों से राय ली जाएगी। इसके बाद नीति को लागू किया जाएगा। नीति बनाते समय किसानों से जुड़े हर मुद्दे को छूने की कोशिश की गई, ताकि किसानों को फायदा मिल सके। मसौदे में 60 साल की उम्र के बाद किसानों के लिए पेंशन योजना तैयार करने की बात कही गई है। मसौदे में छोटे किसानों के लिए कर्ज माफी योजना तैयार करने की भी बात कही गई है।

.

.

इसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को बेहतर बनाने की भी बात कही गई है। मसौदे में लिखा गया है कि पंजाब सरकार को यह मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाना चाहिए। साथ ही जैविक खेती और विविधीकरण को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है। नीति में महिलाओं पर भी फोकस किया गया है। इसमें कहा गया है कि महिलाओं को भूमि स्वामित्व अधिकार देने के लिए विकल्प भी तलाशे जाने चाहिए।

.

.

गांव की साझी भूमि को पट्टे पर देते समय कृषि कार्य में लगी महिलाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इससे पहले जब पंजाब सरकार का मानसून सत्र शुरू हुआ था, तो भारतीय किसान एकता उगराहां की ओर से चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया गया था। यह मुद्दा पंजाब विधानसभा में उठाया गया था। इसके बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाब भवन में किसानों के साथ करीब ढाई घंटे तक बैठक की। उन्होंने किसानों को भरोसा भी दिलाया कि 30 सितंबर से पहले कृषि नीति जारी कर दी जाएगी।

.

.