PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर, फिल्म ‘जाट’ को लेकर ईसाई समुदाय ने जताई आपत्ति, कहा- FIR करें, नहीं तो सिनेमा हॉल का करेंगे घेराव,

punjab-jalandhar-bollywood-actor-sunny-deol-randeep-hooda-movie-jaat-controversy-punjab-christian-community-protest

PTB City न्यूज़ जालंधर : 6 दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म जाट पंजाब में विवादों में पड़ती नजर आ रही है। ईसाई समुदाय ने बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के एक सीन पर आपत्ति जताई है और मामले में फिल्म निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अगर अगले दो दिनों में उक्त एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो पंजाब स्तर पर सिनेमा हॉलों का घेराव करने का ऐलान किया गया है।

.

.

इसको लेकर ईसाई समुदाय की ओर से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को लिखित शिकायत दी गई और जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कल यानी सोमवार को ईसाई समुदाय के लोग सिनेमा हॉल का घेराव करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर रोक लिया। जिसके बाद मामले में शिकायत दर्ज की गई। इस मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

.

.

बता दें कि फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसमें सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी हैं और निर्माता नवीन मालिनीनी हैं। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को दी गई शिकायत में विकलव गोल्डी ने कहा- कुछ दिन पहले एक फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज हुई। उक्त फिल्म में एक्टर रणदीप हुड्डा ने हमारे यीशु मसीह और

punjab-jalandhar-bollywood-actor-sunny-deol-randeep-hooda-movie-jaat-controversy-punjab-christian-community-protest

हमारे धर्म में इस्तेमाल होने वाली पवित्र चीजों की बेअदबी की। गोल्डी ने कहा- रणदीप हुड्डा ने चर्च के अंदर खड़े होकर प्रभु यीशु मसीह की तरह खड़ा हुआ और हमारे आमीन शब्द की बेअदबी की गई। गोल्डी ने आगे कहा क़ि साथ ही फिल्म में कहा गया है क़ि आपका प्रभु यीशु मसीह सोया हुआ है और उसने मुझे भेजा है। जिसके बाद हुड्डा सभी को गोलियां मारनी शुरू कर देता है। ऐसे में जो लोग मसीह विरोधी हैं,

.

.

ऐसी फिल्में देखकर वह हमारी चर्चों पर अटैक करेंगे, जिसके देखते हुए देश विदेश में रहने वाले मसीह भाइचारे में रोष है। गोल्डी ने आगे यह भी कहा क़ि पुलिस FIR दर्ज कर फिल्म को रोके। प्रशासन ने हमें आश्वासन दिया है कि फिल्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिसके चलते हमने पुलिस को दो दिन का समय दिया है। अगर दो दिन के अंदर FIR दर्ज कर फिल्म को रोक दिया जाता है और फिल्म की टीम को यहां बुला लिया जाता है तो हम विरोध नहीं करेंगे।

.