PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के कारोबारी से नौसरबाज ने की धोखाधड़ी, 3.55 लाख रूपये लेकर हुआ फरार,

punjab-jalandhar-goraya-confectionery-store-owner-cheated-fraudsters-in-phagwara-punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में कस्बा गोराया में नौरसबाजों (जालसाज) ने एक दुकानदार से करीब 3.55 लाख रुपए की ठगी कर दी। मामले की शिकायत पीड़ित द्वारा जालंधर देहात पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले में पीड़ित गोराया की न्यू मार्केट के रहने वाले शर्मा कन्फेक्शनरी स्टोर के मालिक अर्जुन शर्मा के बयानों के आधार पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

.

.

पीड़ित दुकानदार अर्जुन शर्मा ने बताया कि बीते दिन एक ग्राहक उनकी दुकान पर अमेरिकी डॉलर लेकर आया था। जहां उसने पैसे अमेरिकी डॉलर से दिए। जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित को बातों में लगा लिया और कहा कि उसके पास और भी डॉलर पड़े हैं, वह उन्हें सस्ते भाव में दे देगा। पीड़ित आरोपी के संपर्क में आ गया, तो पीड़ित को ठग ने फोन कर बीते दिन फगवाड़ा बुला लिया।

.

.

पुलिस को अर्जुन ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर डॉलर लेने के लिए फगवाड़ा की ओर चला गया। पीड़ित के पास उस वक्त करीब 3.55 लाख रुपए थे। जब पीड़ित बुलाई गई जगह पर पहुंचा तो वहां पर दो नौसरबाज आ धमके। आरोपियों ने आते ही पीड़ित को एक बैग थमाया और पीड़ित का पैसे वाला बैग ले लिया। बैग लेते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

.

.

पीड़ित ने जब बैग खोला तो देखा कि बैग में सिर्फ 2-3 अमेरिकी डॉलर थे, बाकी सारी रद्दी पड़ी हुई थी। पीड़ित ने दोनों युवकों का पीछा भी किया, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। जांच के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

.

.

Latest News