PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

700 छात्रों के साथ ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट के खिलाफ दर्ज हुई FIR, अब अगली बारी इन इमीग्रेशन वालों की? ADC ने दी जानकारी,

punjab jalandhar jalandhar thug travel agent brijesh mishra case registered 700 students deported canada government fake documents Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : लाखों रुपए लेकर विदेशी धरती पर 700 छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब करने वाले जालंधर के ट्रैवल एजेंट पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने अभिभावकों की शिकायतों पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी की दुकान चलाने वाले तीन लोगों बृजेश मिश्रा निवासी थलवाड़ा दरभंगा (बिहार), गुरनाम निवासी चीमा नगर एक्सटेंशन जालंधर और राहुल निवासी कबीर एवेन्यू (लद्देवाली) के खिलाफ केस दर्ज किया है।

तीनों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 अमानत में ख़यानत, 420 फ्रॉड, जाली दस्तावेज देने और सही दस्तावेजों से छेड़छाड़ के लिए 465, 467, 468 और 471 और यह ठगी षड्यंत्र रचकर करने पर तीनों के खिलाफ 120बी भी लगाई है। तीनों के खिलाफ यह मामला पुलिस थाना डिवीजन नंबर 6 में दर्ज किया गया है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने 700 स्टूडेंट्स का भविष्य खराब करने वाले एजेंटों की जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के इंचार्ज को सौंप दी है। पुलिस को दी शिकायत में जगराज सिंह ने कहा था कि बेटी सिमरत कौर को कनाडा भेजना चाहता थे। उसने बीएससी की हुई है। ग्रीन पार्क स्थित एजुकेशन इमिग्रेशन सर्विस के बृजेश मिश्रा से मिले थे।

punjab jalandhar jalandhar thug travel agent brijesh mishra case registered 700 students deported canada government fake documents Big News

स्टडी डॉक्यूमेंट देखने के बाद कनाडा भेजने का सौदा17 लाख में तय हुआ था। मिश्रा ने ऑफर लेटर मंगवा दिया, मगर स्टूडेंट को कॉलेज पसंद नहीं आया था। मिश्रा ने 65 हजार रुपए लेकर नया ऑफर लेटर मंगवा कर दे दिया। ऑफर लेचर मिलने के बाद सिमरत कौर ने अपनी फाइल कनाडा ऐंबैसी के लिए लगाल दी। 18 मार्च 2019 को मिश्रा के दफ्तर से सिमरत कौर को ई-मेल पर बताया गया कि उसका वीजा आ गया है। 15.25 लाख रुपए जमा करवा दे। इस बीच सिमरत कौर को एंबेसी से एक लेटर आई कि उनका ऑफर लेटर फर्जी है और पांच साल के लिए उनका नाम ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है।

खुलासा हुआ कि फीस तक जमा नहीं करवाई गई थी। आरोप है कि इसके बाद मिश्रा ने शिकायतकर्ता का फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि मिश्रा ने गुरनाम और राहुल के साथ मिलकर फर्जी ऑफर लेटर देकर ठगी की थी। बता दें कि 4 दिन पहले कनाडाई सीमा सुरक्षा एजेंसी (सीबीएसए) ने उन 700 से अधिक भारतीय छात्रों को डिपोर्ट करने का नोटिस जारी किया है, जिनके शैक्षणिक संस्थानों को दाखिले के ऑफर लेटर फर्जी पाए गए थे। आरोप है कि ज्यादातर स्टूडेंट मिश्रा के जरिये कनाडा गए थे।

इस संबंध में PTB News के एडिटर-इन-चीफ राणा हिमाचल ने जब जालंधर के ADC PCS मेजर अमित महाजन से बीते दिनों सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हो रहे धोखे को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। PTB News के एडिटर-इन-चीफ राणा हिमाचल ने जब उनसे पूछा की कुछ इमीग्रेशन कंपनी वाले ट्रैवल एजेंसी के लाइसेंस की आड़ में वर्क वीज़ा भी बेच रहे हैं तो उन्होंने कहा कि कोई भी ट्रैवल एजेंसी के लाइसेंस पर यह काम नहीं कर सकता, उसके लिए Ministry of Home Affairs से ही लाइसेंस लेकर वर्क वीज़ा की परमिशन की जा सकती है, अगर कोई शहर में इस तरह से अवैध कार्य कर रहा है तो उसके ऊपर भी हमारी पेनी नजर है और जल्द ही ऐसे ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ जिला पुलिस की मदद से करवाई की जाएगी और उनके मौजूदा लाइसेंस भी पूर्ण रूप से कैंसिल किये जायेंगे ताकि धोखेबाजी करने वाले ट्रैवल एजेंटों को सबक सिखाया जा सके।

Latest News