PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

दर्दनाक हादसे में पंजाब पुलिस के कर्मी सहित 4 की हुई दर्दनाक मौत, देखें तस्वीरें

punjab kapurthala kapurthala hamira flyover accident 4 including policeman died PTB Big Sad News

PTB Sad न्यूज़ कपूरथला : कपूरथलाः दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव हमीरा फ्लाईओवर पर एक इनोवा कार हादसाग्रस्त हो गई। इसमें कार सवार पुलिस मुलाजिम समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांचवां कार सवार गंभीर जख्मी हो गया। जिसे निजी अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है। थाना सुभानपुर की पुलिस हादसे की जांच कर रही है। एक अज्ञात मालवाहक वाहन से टकरार इनोवा कार हादसे का शिकार हुई।

थाना सुभानपुर के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव हमीरा फ्लाईओवर पर हादसा हुआ है। जब वह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पहुंचकर तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि एक इनोवर कार नं.पीबी-04-7900 अमृतसर की तरफ से जालंधर आ रही थी। जब वह हमीरा फ्लाईओवर पर चढ़े तो उनकी कार एक अज्ञात भारी मालवाहक वाहन से टकरा गई। इससे चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया।

एएसआई के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि इनोवा में सवार पुलिस मुलाजिम हरदेव सिंह व हरजीत सिंह निवासी ब्यास, लवली निवासी जंडियाला गुरू और जतिंदर कुमार निवासी ब्यास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनके साथ कार में सवार पांचवां युवक करण निवासी ब्यास गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाके लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसआई के अनुसार मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविलअस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिए गए हैं।

Latest News