PTB News

Latest news
जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ... पेट्रोल- डीजल और ATF पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया बड़ा फैसला, जनता को लगेगा बड़ा झटका बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छोटे भाई को किया पुलिस ने गिरफ्तार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद टीचरों में मचा हड़कंप, विभाग ने मांगी लिस्ट, जाने मामला भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुई आज से लागू, व्हिस्की, कारें और कपड़े मिलेंगे सस्ते, जानें किन... जालंधर! ये पब्लिक है सब जानती है, Social Media यूजर्स ने प्रॉपर्टी कारोबारी को दिन में दिखाए तारे पंजाब! किसानों ने सभी टोल किये फ्री, बिना टैक्स दिए गुजर रहे वाहन, धरना लगाया 5 वर्ष की उम्र में 5 वर्षीय नाबालिग ने लगा डाले 1455 पौधे, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

पंजाब में BJP ने विजय सांपला व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश का पत्ता काटकर इन 3 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा,

punjab-lok-sabha-election-2024-bjp-candidate-list-retired-ias-officer-parampal-kaur-sidhu-anita-somprakash-manjeet-singh-manna-miyawind

.

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बठिंडा से पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की सेवामुक्त IAS अफसर बहू परमपाल कौर सिद्धू को टिकट दी गई है। यहां उनका मुकाबला अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की 3 बार की सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल से हो सकता है।

.

.

होशियारपुर से केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी अनिता सोमप्रकाश को टिकट दी गई है। अभी इस सीट से सोमप्रकाश सांसद हैं। हालांकि उनकी सेहत ठीक न होने की वजह से उनकी पत्नी को कैंडिडेट बनाया गया है। खडूर साहिब से भाजपा ने मनजीत सिंह मन्ना मियाविंड को टिकट दिया गया है।

.

.

इससे पहले, 30 मार्च को भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। इनमें जालंधर से AAP छोड़कर आए सुशील रिंकू, लुधियाना से कांग्रेस छोड़कर आए रवनीत सिंह बिट्टू, पटियाला से कांग्रेस छोड़कर आई परनीत कौर,

.

.

फरीदकोट से हंसराज हंस, गुरदासपुर से दिनेश बब्बू और अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू का नाम शामिल था। भाजपा ने इस बार गुरदासपुर से मौजूदा सांसद सनी देओल का टिकट काटा है। लोकसभा क्षेत्र से गैरहाजिर रहने को लेकर लगातार उन पर सवाल उठ रहे थे।

.

.

.