PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

के.एम.वी. की नवनीत कौर बनी स्टेट टॉपर,

kmvs-navneet-kaur-emerge-as-state-topper-in-the-national-graduate-physics-examination

.

के.एम.वी. की छात्राओं का नेशनल ग्रेजुएट फिज़िक्स एग्ज़ामिनेशन में शानदार प्रदर्शन

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा समय-समय पर अपनी छात्राओं को विभिन्न ऐसे अवसर प्रदान किए जाते रहते हैं जिनके अंतर्गत वह अपनी मेहनत, लगन एवं दृढ़ निश्चय के साथ शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित कर सकें.

.

.

इस ही श्रृंखला में के.एम.वी. की अंडरग्रैजुएट स्तर की नॉन-मेडिकल एवं कंप्यूटर साइंस की छात्राओं ने नेशनल ग्रेजुएट फिज़िक्स एग्ज़ामिनेशन उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया. उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा के लिए कन्या महा विद्यालय की 27 छात्राओं सहत देशभर से 14000 से भी अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस परीक्षा में से विद्यालय की बी.एस.सी. (नॉन-मेडिकल) सेमेस्टर छठा की छात्रा नवनीत कौर ने स्टेट टॉपर बन अपनी मेहनत एवं लगन का प्रमाण प्रस्तुत किया.

.

.

इसके साथ ही बी.एस.सी. कंप्यूटर साइंस सेमेस्टर दूसरा की छात्रा अदिति एवं अर्शनूर कौर होठी ने परीक्षा के टॉप 10% अचीवर्स में अपना स्थान बनाया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस शानदार उपलब्धि के लिए होनहार छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए कहा कि कन्या महा विद्यालय के द्वारा अपनी छात्राओं में विज्ञान के क्षेत्र के लिए उत्सुकता एवं जिज्ञासा पैदा के लिए निरंतर अथक प्रयास किए जाते रहते हैं,

.

.

ताकि उनमें वैज्ञानिक सोच पैदा कर शोध की क्षेत्र के क्षेत्र में योगदान डालने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके. आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि की एन.जी.पी.ई. जैसे आयोजन विद्यार्थियों में फिज़िक्स विषय से संबंधित लगन पैदा करने की ओर सकारात्मक कदम है. इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान करने वाले सभी प्राध्यापकों की ओर से किए जाते प्रयत्नों की भी प्रशंसा की.

.

.

.