PTB Political न्यूज़ लुधियाना : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पार्टी नेता राघव चड्ढा के खिलाफ कथित तौर पर झूठी खबर फैलाने के आरोप में लुधियाना पुलिस ने एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह केस आप विधायक और लुधियाना लोकसभा से प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी के बेटे विकास पराशर की शिकायत पर कैपिटल टीवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
.
.
विकास पराशर के अनुसार यू ट्यूबर ने अपने वीडियो के माध्यम से आप सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ झूठे और निंदनीय बयान दर्शाए हैं। विकास ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि “कैपिटल टीवी” नामक यू ट्यूबर के करीब 27 लाख फॉलोअर्स है, जिन्होंने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के खिलाफ झूठे और निंदनीय बयान की वीडियो अपने चैनल के पेज पर अपलोड किए हैं।
. . .वायरल वीडियो की कुछ सामग्री में उन्होंने दावा किया गया है कि राघव चड्ढा राज्य के युवाओं को नशे की लत में डालने के बाद इलाज का बहाना बनाकर इंग्लैंड भाग गए हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में उम्मीदवारों से पैसे लेकर लोकसभा टिकट बांटने का दर्शाया गया है। थाना शिमलापुरी पुलिस के अनुसार उक्त मामला साइबर सेल की जांच के बाद दर्ज किया गया है।
. ..








































