PTB News

Latest news
बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक

Punjab पुलिस के ASI की पत्नी ने खुद को लगाई आग, हुई दर्दनाक मौत, इस वजह से उठाया था खौफनाक कदम,

punjab ludhiana asi wife who set herself on fire dies Big News

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : आज के समय में लोगों की सहनशक्ति बहुत कम हो गई है। छोटी-छोटी बात पर लोग खुद को नुकसान पहुंचाने से नहीं चूकते। इसका ताजा उदाहरण लुधियाना में देखने को मिला है। यहां एएसआइ की पत्नी ने शादी में हुए विवाद के बाद खुद को आग लगा ली।

संवाद सूत्र, लुधियाना। रिश्ताें में एक छाेटी सी गलतफहमी भी भारी पड़ सकती है। शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब एएसआइ (ASI) की पत्नी ने खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि रिश्तेदार की शादी में हुए विवाद के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। इस खबर को सुनकर शहर में हर कोई हैरान हो रहा है।

थाना जमालपुर के तहत आने वाले मुंडियां कलां में एक एएसआइ (ASI) की पत्नी 42 वर्षीय राजिंदर कौर ने रिश्तेदार की शादी में हुए विवाद के बाद घर लौट कर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। बुरी तरह झुलस जाने के बाद उसे सीएमसी अस्पताल (CMC Hospital) में भर्ती करवाया गया। छह दिन इलाज के बाद सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।

लुधियाना के एडिशनल एसएचओ हेरोइन सहित गिरफ्तार, निशानदेही पर करोड़ों रुपये का नशा बरामद दम तोड़ने से कुछ समय पहले ही महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज करवाए थे। इसमें कहा कि उसने पति को डराने के लिए यह कदम उठाया था। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि आग इतनी भड़क जाएगी। परमजीत सिंह थाना हैबोवाल के तहत आने वाले पुलिस चौकी जगतपुरी में एएसआइ (ASI) तैनात है।

परमजीत सिंह ने पुलिस (Police) को बताया कि वह 14 नवंबर को पत्नी राजिंदर कौर के साथ एक रिश्तेदार की शादी में गया था। वहां उसकी पत्नी का एक रिश्तेदार के साथ विवाद हो गया। 15 नवंबर को वे घर वापस आ गए। देर रात उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।

Latest News