PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

लुधियाना लूट कांड, मास्टरमाइंड मोना व उसके पति को किया पुलिस ने गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों को दिया ओपन चैलेंज किया पूरा,

punjab ludhiana punjab ludhiana cms loot update police challenge master mind mandeep PTB Big Crime News Breaking

PTB Big Breaking न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में ATM कैश कंपनी CMS में साढ़े 8 करोड़ लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर उर्फ मोना गिरफ्तार हो गई है। पंजाब पुलिस ने मोना को उसके पति जसविंदर के साथ उत्तराखंड से पकड़ा है। DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। इससे पहले पंजाब पुलिस ने उसे ओपन चैलेंज दिया था। लुधियाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था कि

मनदीप कौर उर्फ मोना और जसविंदर सिंह तुम जितना तेज भाग सकते हो भाग लो, लेकिन तुम बच नहीं सकते। तुम्हें जल्द पिंजरे में डाल दिया जाएगा। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू पहले ही कह चुके हैं कि अब तक आरोपियों को पकड़ने के लिए 1 करोड़ के करीब रुपए खर्च हो चुके हैं। इसके साथ पैसों की खोज के लिए कर्मचारियों को सीवरेज लाइनों में घुसना पड़ा। आरोपियों ने वारदात वाले दिन काले कपड़े पहनने की योजना बनाई थी, ताकि रात के समय कुछ नजर ना आए।

उन्होंने बताया था कि मामले को सुलझाने में जितना भी खर्च आ रहा है, उसे कंपनी से ही वसूलने के लिए DGP से चर्चा चल रही है। मोना बचपन से अपने नाना-नानी के पास रही है। डेहलों में वह आती जाती रहती थी। कुछ सालों से वह यहीं रहने लगी थी। बड़ा भाई काका अकसर मोना की हरकतों को लेकर उसका विरोध करता रहा है। कई-कई दिन वह घर से बाहर ही रहती थी। मोना की ये तीसरी शादी है। बरनाला के जसविंदर सिंह से 4 महीने पहले ही उसने शादी की है।

इस बीच उसने मनजिंदर मनी को भी अपने ट्रैप में ले लिया। मोना और उसके पति जसविंदर को दबोचने के लिए अभी भी पुलिस की 10 टीमें काम कर रही हैं। नेपाल बॉर्डर तक पुलिस ने टीमें भेजी हुई हैं। वहीं दोनों पति-पत्नी के खिलाफ पुलिस ने LOC जारी किया हुआ ताकि वह विदेश भाग न सकें। मोना की मां और भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है।

Latest News