PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

45 दिन से जेल में बंद बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर को मिली जमानत, आखिर किन कारणों से मिली जमानत,

punjab minister dr vijay singla corruption case high court hearing bail

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को रेगुलर जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। हाईकोर्ट में सिंगला के वकील ने दलील दी कि उनसे कोई रिकवरी नहीं हुई है। वहीं जिस कॉल रिकॉर्डिंग में उनकी आवाज बताई जा रही है, उसके लिए सिंगला ने वॉयस सैंपल दे दिया है। इसी वजह से सरकार ने भी विरोध नहीं किया।

पिछली बार सुनवाई में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। सिंगला के वकील ने कहा था कि उनसे न तो रुपयों की रिकवरी हुई और न ही रिकॉर्डिंग में उनकी आवाज का कोई स्पष्ट सबूत है। इस पर सरकारी वकील यह स्पष्ट नहीं कर सके कि वह जमानत का विरोध कर रहे हैं या नहीं?। हाईकोर्ट ने उन्हें सरकार से पूछने के आदेश देते हुए जमानत पर फैसला रिजर्व रख लिया था।

डॉ. विजय सिंगला की जमानत याचिका पर पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकारी वकील को समय दिया था। उस वक्त भी सरकारी वकील इस बात को लेकर स्पष्ट नहीं थे कि वह जमानत का विरोध करते हैं या नहीं। हाईकोर्ट ने अपने सीनियर यानी सरकार से इसके बारे में पूछने को कहा था। हालांकि वह हाईकोर्ट में केस के जांच अफसर को ले गए। हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकारी वकील ने और समय मांगा है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सिंगला हेल्थ मिनिस्टर बने थे। हालांकि अचानक सीएम भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। उन पर आरोप लगे कि सेहत विभाग के हर काम में उन्होंने 1% कमीशन मांगा था। हालांकि सिंगला का तर्क है कि उनसे न तो कोई रिकवरी हुई और न ही उन्होंने किसी से कोई पैसा मांगा है। वह जांच के लिए अपन वॉयस सैंपल भी दे चुके हैं। सीएम मान ने सिंगला के पैसे मांगने की रिकॉर्डिंग होने और उनके गलती कबूलने का दावा किया था।