PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

रिपेयरिंग के लिए खड़ी 10 कारों में लगी भीषण आग, 8 गाड़ियां हुईं जलकर राख,

punjab muktasar 10 cars parked repair sri muktsar sahib caught fire 8 vehicles burnt ashes

PTB Shocking न्यूज़ गिद्दड़बाहा : श्री मुक्तसर साहिब में देर रात अचानक रिपेयरिंग के लिए आई 10 गाड़ियों में आग लग गई। मौके पर इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों ने दो कारों को आग की चपेट में आने से बचा लिया जबकि बाकि की आठ कारें पहले से ही आग की चपेट में आ चुकी थीं। गिद्दड़बाहा में डेंटिंग पेंटिंग का काम करने वाले तीन दुकानदारों की ओर से एक खाली जगह पर रिपेयर के लिए आई कारें लगाई हुई थीं। जिनको देर रात अचानक आग लग गई।

आग लगने से विभिन्न कंपनियों की रिपेयर के लिए आठ कारें जलकर राख हो गईं। आग लगने की सूचना मिलने पर दुकानदार मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने दो कारों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। जबकि बाकी की आठ कारें पहले से ही आग की चपेट में आ चुकी थीं। आठ कारों को आग से राख हुआ देखकर एक दुकानदार काफी परेशान है। रोते हुए दुकानदार ने बताया कि वह अब कार मालिकों कैसे इतनी कारों की भरपाई करेगा। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पीड़ित सुखदेव सिंह राजू निवासी ने बताया कि वह डेंटिंग पेंटिंग का काम करता है और उसके साथ ही उसके साथी दुकानदार पवन कुमार और जॉनी कुमार भी डेंटिंग पेंटिंग का काम करते हैं। तीनों ने एक खाली जगह किराए ले रखी है, जिसमें रिपेयर होने के लिए आने वाली कारों को शाम के समय खड़ा कर दिया जाता है। जगह की चारदीवारी की हुई है और उसके ऊपर छत नहीं है। उन्होंने बताया कि रोज की तरह कारों को रिपेयर करने के बाद किराए की जगह में खड़ा करके घर चले गए।

वीरवार की सुबह पड़ोसी ने फोन करके बताया कि खड़ी कारें आग में जल रही हैं। उसने तुरंत दमकल कर्मियों को सूचित किया। लेकिन तब तक आठ कारें बुरी तरह से जल चुकी थी‌। आग में जलकर आठ कारें जेन, स्टीलो जेन, ऑल्टो, इटियोस लीवा, मारुति और होंडा आटोमेटिक व स्विफ्ट डिजायर राख हो गई। उसने रोते हुए बताया कि अब मालिकों को इसका पैसा देना होगा। वह इतने पैसे कहां से देगा। उसका भारी नुकसान हुआ है। उसने प्रशासन से आर्थिक मदद की अपील की है।

Latest News