PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में हुए उपचुनाव के बाद फिर लिखे मिले, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, पुलिस प्रशासन में बड़ी चिंता,

slogans of khalistan found written at this place in punjab

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : मालवा के प्रसिद्ध मंदिर माता माईसरखाना की दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारों ने एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन को चिंता में डाल दिया है तो वहीं दूसरी तरफ इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। पंजाब का माहौल खराब करने के मकसद से बुधवार की रात को मालवा प्रांतीय ब्राह्मण सभा के मंदिर और स्वर्णकार मंदिर की दीवरों पर अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से ख़ालिस्तानी नारे लिखे गए,

जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और तुरंत ही इन नारों पर पेंट किया गया। इस मामले को लेकर थाना कोटफत्ता की पुलिस के द्वारा गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है। ज़िक्रयोग्य है कि यह विधानसभा हलका मौड़ के विधायक सुखवीर सिंह माईसरखाना का गांव है और इसी गांव में मालवा के प्रसिद्ध मंदिर पर इस तरह के नारे लिखे जाना पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन को चुनौती देने वाली बात है।

अब देखना ये होगा कि पुलिस प्रशासन पंजाब का माहौल खराब करने वाले इन लोगों तक पहुंचने में सफल होता है या नहीं। इस मामले संबंधी जब थाना प्रमुख बलविंदर सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Latest News