PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता नवजोत सिद्धू 26 जनवरी को इस समय पर होंगे रिहा, घर पहुंचते ही करेंगे यह काम,

punjab navjot sidhu will released patiala jail tomorrow at 12pm Big News

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और राष्ट्रीय नेता नवजोत सिंह सिद्धू 26 जनवरी को 12.15 बजे पटियाला जेल से रिहा हो रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के खासमखास और सिटी कांग्रेस पटियाला के पूर्व प्रधान नरेंद्र लाली ने यह दावा किया है।

उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू के स्वागत के लिए कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नरेंद्र लाली ने नवजोत सिद्धू के स्वागत की तैयारियों की कमान संभाली हुई है और आज लाली के घर में ही सीनियर कांग्रेसी नेताओं की मीटिंग हुई। रिहा होने के बाद नवजोत सिद्धू गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब माथा टेकेंगे और खंडा चौक होते हुए वाया लीला भवन बारादरी नजदीक स्थित अपनी रिहायश पर पहुंचेंगे।

नरेंद्र लाली ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू का स्वागत बड़े जोरों के साथ किया जाएगा, शहर में जगह-जगह लंगर लगेंगे तथा नवजोत सिद्धू पर फूलों की बरसात करके उनका स्वागत किया जाएगा। नरेंद्र लाली ने कहा कि 26 जनवरी को लीला भवन चौक से एक बड़े जलसे के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू को उनकी रिहायश पर ले जाया जाएगा। सिद्धू दोपहर को अपनी रिहायश पर बाकायदा एक प्रैस कांफ्रैंस भी करेंगे।

Latest News