PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस के पूर्व IPS अधिकारी व मौजूदा विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने दिया इस पद से इस्तीफा,

chandigarh kunwar vijay pratap singh resigns from post chairman government assurance committee Big News Breakings News

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : बेअदबी मामलों में इंसाफ ना मिलने से निराश होकर आम आदमी पार्टी के अमृतसर नार्थ से विधायक व पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सरकारी आश्वासन कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने अपना इस्तीफा ई-मेल के जरिए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को भेज दिया है हालांकि उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। इस बारे में फैसला स्पीकर को लेना है। इसी साल बनी विधानसभा की कमेटियों में स्पीकर ने कुंवर विजय प्रताप सिंह को सरकारी आश्वासन कमेटी का चेयरमैन बनाया था जिसका काम विधानसभा में मंत्रियों की ओर से विधायकों को दिए जाने वाले आश्वासन के बारे में अमल करवाना होता है।

विधानसभा सत्र के दौरान कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बेअदबी मामलों जांच के बारे में लंबी चर्चा की थी और स्पीकर से आग्रह किया था कि इस संबंधी पूरा दिन चर्चा के लिए रखा जाए लेकिन उनकी यह मांग नहीं मानी गई। इसी को लेकर सरकारी आश्वासन कमेटी ने मुख्य सचिव वीके जंजुआ और डीजीपी गौरव यादव को मौखिक सुनवाई के लिए तलब किया था लेकिन उसी दिन स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सभी कमेटियों के चेयर पर्सन की एक बैठक बुला ली जिस वजह से इस बैठक को रद्द करना पड़ा।

बैठक को रद्द होने से क्षुब्ध होकर कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपना इस्तीफा भेज दिया है। काबिले गौर है कि मार्च 2021 में हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद कुंवर विजय प्रताप सिंह आईपीएसशिप इस्तीफा दे दिया था और कुछ समय बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। कुंवर बेअदबी मामलों की जांच के लिए बनाई गई विशेष जांच कमेटी के सदस्य थे।

Latest News