PTB Big न्यूज़ : पंजाब के बटाला में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों में भीषण मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए उनकी घेराबंदी की थी लेकिन इस दौरान बदमाशों ने गोलीबारी कर दी और इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई के साथ दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों ओर से करीब 30 राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं।
वहीं इस मुठभेड़ में पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल को गोली लगने की खबर है। कांस्टेबल का नाम जुगराज सिंह बताया जाता है। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो बदमाश फरार बताए जा रहे हैं।
सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पंजाब पुलिस बदमाशों पर तेजी से नकेल कसने का काम कर रही है। यहां तक कि अलग से ‘एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स’ का गठन भी किया गया है। पंजाब में अबतक कई बदमाश पकड़े जा चुके हैं। जबकि कुछ को मार भी गिराया गया है।