PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, पंजाब में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ने पर लिया गया फैसला,

Punjab Police employees will no longer get local rank Decision taken on increasing terrorist activities in Punjab Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को दी जाने वाली लोकल रैंक की पॉलिसी में सरकार की तरफ से बदलाव किया गया है। अब किसी की भी सिफारिश पर किसी पुलिस कर्मचारी को लोकल रैंक की तरक्की नहीं दी जाएगी। अब इस पॉलिसी में बदलाव करने का फैसला किया गया है। पंजाब में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ने पर DGP दफ्तर ने नई पॉलिसी का प्रस्ताव बना कर मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री दफ्तर भेजा है।

मुख्यमंत्री दफ्तर की मंजूरी मिलने पर उन कर्मचारियों और अफसरों को ही लोकल प्रमोशन मिलेगी, जिन्होंने आतंकवादी को मारने, गैंगस्टर पकड़ने या बड़ा क्राइम हल करने में अहम भूमिका निभाई होगी पर नेताओं या उच्च अधिकारियों की सिफारिशों पर चहेतों को अब प्रमोट नहीं किया जा सकेगा, पिछली सरकारों में कई कर्मचारियों को नेताओं की सिफारिश पर भी लोकल रैंक मिलता रहा है पर अब यह पॉलिसी सख्त कर दी गई है।

अब नियमों से परे जा कर किसी को भी लोकल रैंक नहीं दिया जाएगा। लोकल रैंक देने का अधिकार DGP का होगा। विशेष हालात में मुख्यमंत्री खुद इसका फैसला कर सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि आतंकवाद के दौर के दौरान सरहदी राज्य में लोकल रैंक देने की शुरुआत की गई थी। इसके अंतर्गत आतंकवादियों का सफाया करने, गैंगस्टरों के खिलाफ कार्यवाही या क्राइम का कोई बड़ा मामला हल करने पर ही पुलिस कर्मचारियों और अफसरों को एक रैंक की प्रमोशन दी जाती है।