PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब : पुलिस और नशा तस्करों में चली गोलियां, 2 पुलिसकर्मी हुए घायल, एक तस्कर हुआ ढेर,

punjab-police-encounter-hoshiarpur-drug-smuggler-sucha-singh-death-in-police-encounter

.

.

PTB Big न्यूज़ दसूहा : होशियारपुर के हलका दसूहा में नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर उनके साथियों ने हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक ड्रग तस्कर का एनकाउंटर हो गया। इस घटना में 2 पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। घटना हलका दसूहा के अंतर्गत गांव मेवा मियाणी की है। यहां पुलिस को गांव के ही एक व्यक्ति के नशे के कारोबार में संलिप्त होने की सूचना मिली थी।

.

.

जिसके बाद जब दसूहा पुलिस टीम मेवा मियाणी निवासी अवतार सिंह पुत्र सुच्चा सिंह के घर पहुंची तो सुच्चा सिंह ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। जिसमें एएसआई सतनाम सिंह और एक अन्य पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने सुच्चा सिंह पर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

.

.

फिलहाल इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वही पुलिस जांच में यह बात भी सामने आ रही है की मृतक नशा तस्कर का पूरा परिवार नशा बेचने का कारोबार करता आ रहा था। गांव में लगातार नशेड़ियों का रोजाना गांव में आना जाना लगा रहता था। जिसके चलते गांव वासी भी इस परिवार से परेशान थे। जिसके बाद सूचना पर पुलिस ने आज कार्यवाही की थी।

.

.

.