PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो करीबी साथियों को 7 पिस्तौलों और पुलिस वर्दी सहित किया गिरफ्तार, DGP पंजाब ने किया बड़ा खुलासा,

punjab police nabs two close aides gangster goldy brar 7 pistols police uniform recovered chandigarh punjab dgp punjab gaurav yadav

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) पंजाब गौरव यादव ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई को एक और बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बठिंडा पुलिस के साथ साझे ऑपरेशन में उनके दो नज़दीकी साथियों को उस समय गिरफ़्तार किया, जब वह बठिंडा के गाँव पथराला के द्वारा हरियाणा भागने की कोशिश कर रहे थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों के विरुद्ध शुरु की गई जंग के दौरान मिली सफलताओं में यह एक और बड़ी उपलब्धि है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मलकीत सिंह उर्फ किट्टा निवासी गाँव भैणी और हरदीप सिंह उर्फ मामा निवासी गाँव आकलिया जलाल जि़ला बठिंडा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और यह दोनों पंजाब पुलिस को कई जघन्य अपराधों के मामलों में वांछित हैं।

पुलिस ने इनके कब्ज़े से सात पिस्तौल (6 .32 बोर और 1 .30 बोर) समेत गोला-बारूद और ASI रैंक की पुलिस वर्दी भी बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा उनका मोटरसाईकल भी ज़ब्त किया गया है, जिसका प्रयोग कर वह भागने की कोशिश कर रहे थे। यह सफलता AGTF द्वारा अमृतसर के भकना गाँव में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के दो कातिलों को मार गिराए जाने के कुछ दिन बाद हासिल हुई है। गौरतलब है कि गोल्डी बराड़, जो इस समय कनाडा में रह रहा है, सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड का मास्टरमाइंड है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए DGP गौरव यादव ने बताया कि गोल्डी बराड़ के दो साथियों द्वारा बड़ी संख्या में हथियार लेकर मोटरसाईकल पर राज्य से फऱार होने की कोशिश के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने पर AGTF ने बठिंडा पुलिस के साथ मिलकर गाँव पथराला की लिंक रोड पर नाकाबंदी कर दोनों को काबू किया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जाँच से पता लगा है कि गिरफ़्तार आरोपियों ने गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर जैसलमेर में राजस्थान के गैंगस्टर कैलाश मंजू के कत्ल की असफल कोशिश की थी, जब वह ज़मानत पर बाहर आया था।

इसके अलावा DGP ने बताया कि गिरफ़्तार व्यक्तियों ने गैंगस्टर सुक्खा दुनेके के तीन साथियों डागर, फतेह नगर और कौंसल चौधरी को भी तब मारने की असफल कोशिश की थी, जब नकोदर पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ी सन्दीप नंगल अंबिया कत्ल मामले में उनको प्रोडक्शन वॉरंट पर लाया गया था। गिरफ़्तार किए गए इन दो व्यक्तियों के सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस से संबंधों के बारे में डीजीपी ने कहा कि पुलिस इस पक्ष से भी जांच कर रही है।

आपको यह भी बताया कि FIR नं. 111 तारीख़ 25 जुलाई 2022 को आम्र्स एक्ट की धारा 25 (1) ए/54/ 59 के अंतर्गत थाना संगत बठिंडा में दर्ज की गई है और एफ.आई.आर में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 171 को भी शामिल किया गया है।

Latest News