PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

PWD विभाग में तैनात बाइक सवार SDO को मारी तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर, हुई मौत,

punjab tarantaran sdo dhira singh of pwd department dies in road accident

PTB Big न्यूज़ गोइंदवाल साहिब : गोइंदवाल साहिब के अधीन पड़ते गांव कंग के पास PWD विभाग के SDO धीरा सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कस्बा फतेहाबाद निवासी धीरा सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग (अमृतसर वन-1) में बतौर SDO तैनात थे। तरनतारन से खडूर साहिब की सड़क के चल रहे कार्यो का निरीक्षण करने के लिए वह मोटरसाइकिल पर अपने घर से गए। वापस आते समय गांव कंग के पास तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी।

हादसे में धीरा सिंह की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान एक्टिवा पर किसी काम से वापस लौट रही धीरा सिंह की पत्नी गुरप्रीत कौर मौके पर पहुंची, परंतु इतने में कार चालक फरार हो चुका था। वहीं ASI बलजिदर सिंह ने बताया कि एसडीओ धीरा सिंह की पत्नी गुरप्रीत कौर के बयान दर्ज करके अज्ञात कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की करवाई की जा रही है।