PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, डॉक्टर और नर्स पर की हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में फैली सनसनी,

punjab-tarntaran-patti-attacker-firing-homeopathic-clinic-doctor-nurse-injured-big-crime-news

.

.

PTB Crime न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के जिला तरनतारन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते पट्टी में उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने होमियोपैथिक क्लिनिक चलाने वाले एक डॉक्टर और नर्स पर अचानक देखते ही देखते अंधाधुंध गोलियां चला दीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान हमलावरों ने करीब 3 से 4 राउंड फायरिंग की।

.

.

इस हमले में एक गोली क्लिनिक के डॉक्टर निशान सिंह निवासी ददेहर की टांग में लगी, जबकि एक गोली डॉक्टर के पास ही काम करने वाली नर्स श्वेता शर्मा को लगी है। श्वेता को गोली बाजू में लगी है। इस हमले में घायल हुए डाक्टर और नर्स दोनों को पट्टी के एक सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस सनसनीखेज खबर के फैलते ही पुरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

.

.

इस गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद पुलिस को दिए गए बयानों में घायल हुए डॉक्टर निशान सिंह ने बताया कि हमलावर क्लिनिक में दवाई लेने के बहाने घुसे थे। डॉक्टर ने बताया कि पहले हमलावर ने उससे पूछा कि आपका क्या नाम है। उसने जब कहा कि निशान सिंह तो हमलावर ने कहा कि किया मोके की दवाई आपके पास मिलती है। 

.

.

डॉक्टर निशान सिंह के मुताबिक जैसे ही उसने हां कहा तो हमलावर ने साथ ही पिस्तौल निकाल ली। इस दौरान डॉक्टर निशान सिंह ने कहा कि वह पिस्तौल देखकर क्लिनिक की बैठ साइड की तरफ भागा। ऐसे में हमलावर ने 3 से 4 गोलियां चला दी और हमालवर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

.