PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में कल से 13 Toll Plaza होंगे लोगों के लिए Free, सबसे विवादित लाडोवाल टोल प्लाजा भी हैं शामिल, जाने कारण,

tomorrow-13-toll-plazas-will-be-free-read-the-full-news-big-news-ladowal-toll-plaza-of-ludhiana

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में 20 जनवरी यानी कल 13 टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे। दरअसल, चंडीगढ़-मोहाली की सरहद पर बंदी सिंहों की रिहाई के लिए लगाए गए ‘कोमी इंसाफ मोर्चे द्वारा इसका ऐलान किया गया है। अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए अब कौमी इंसाफ मोर्चे ने नई रणनीति तैयार की है। मोर्चा के नेताओं ने कहा है कि उनकी मांगों की तरफ केंद्र और ना ही राज्य सरकार ध्यान दे रही है।

.

.

इसके चलते उनके द्वारा कल 20 जनवरी को मोहाली सहित पंजाब के विभिन्न जिलों के 13 टोल प्लाजा को 3 घंटे के लिए फ्री करवाया जाएगाा। बताया जा रहा है कि जिन टोल प्लाजा को फ्री करवाया जाएंगा, उनमें फिरोजपुर का फिरोजशाह टोल प्लाजा और तारापुर टोल प्लाजा, मोहाली का अजीजपुर टोल प्लाजा, भागोमाजरा टोल प्लाजा, सोलखियां टोल प्लाजा, बरोदी टोल प्लाजा,

.

.

.

पटियाला जिले का परेडी जट्टा टोल प्लाजा, जालंधर का बामनीवाल टोल प्लाजा, लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा, फरीदकोटका में तलवंडी भाई टोल प्लाजा और नवांशहर का टोल प्लाजा शामिल हैं। बता दें कि बंदी सिंहों की रिहाई समेत अन्य सिख मुद्दों के समाधान के लिए पिछले एक साल से मोहाली और चंडीगढ़ की सीमा पर राष्ट्रीय कौमी मोर्चा लगाया गया है, जिसे एक साल पूरा हो गया है। प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है।

.

.