PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव छिछरेवाल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवा दंपती- राजू मसीह और शबनम के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले हैं। महिला का शव कमरे में लगे पंखे के साथ लटकी पाई गई जबकि उसके पति का शव पास के एक कमरे में मिला है। संदिग्ध हालत में दो शव मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कारवाई के लिए अस्तपाल भेज दिया है। मामले की गहराई जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार राजू मसीह उम्र 32 साल और उसकी पत्नी शबनम उम्र 30 साल दोनो अपने घर में एकेले ही रहते थे। शबनम के साथ राजू मसीह की दूसरी शादी थी। उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। राजू और शबनम में अपस में अक्सर लड़ई-झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को शबनम की लाश कमरे में छत वाले पंखे के साथ लटकती हुई पाई गई जबकि राजू की लाश साथ ही एक कमरे में लटकी पाई गई है। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां पूलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।