PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के खेल मंत्री ने किया अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ों को साथ लेकर किया 6 शूटिंग रेंज का दौरा,

Punjab to be Transformed into epicenter of Shooting meet hayer sports minister Punjab Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि निशानेबाज़ी खेल में पंजाब के निशानेबाज़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी यश अर्जित किया है। इस खेल में आगे बढ़ने का पंजाबियों में अथाह सामर्थ्य है, जिसको पहचानते हुये इस खेल पर और भी ध्यान केंद्रित करते हुये पंजाब को निशानेबाज़ी का केंद्र बनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर राज्य की शूटिंग रेंजों का कायाकल्प करने के लिए 6 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं। खेल मंत्री मोहाली की फेज़ 6 सरकारी शूटिंग रेंज का जायज़ा लेने आए हुए थे। इस मौके पर उनके साथ विश्व कप में पदक जीतने वाले पंजाब के निशानेबाज़ अंजुम मौदगिल और अर्जुन बबूटा और खेल विभाग के डायरैक्टर राजेश धीमान भी साथ थे।

उन्होंने 10 मीटर की इंडोर एयर कंडीशनड रेंज और 25 और 50 मीटर की रेंज और प्रबंधों का जायज़ा लिया। श्री मीत हेयर ने रेंज को समय का साथी बनाने और अपेक्षित बुनियादी ढांचा बढ़िया बनाने के लिए कहा। खेल मंत्री ने निशानेबाज़ों से यह भी जानकारी ली कि रेंज के अंदर कैसी सहूलतें होनी चाहिएं और उनकी ज़रूरतों के बारे भी पूछा। निशानेबाज़ों ने अपने तजुर्बे सांझा करते हुये खेल मंत्री को हर पक्ष से अवगत करवाया।

मीत हेयर ने बताया कि बीते दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री निजी तौर पर निशानेबाज़ों को मिले थे और उनके निर्देशों पर राज्य की शूटिंग रेंजों को बेहतर बनाने के लिए 6 करोड़ रुपए भी जारी किये गए हैं। मीत हेयर ने खेल अधिकारियों को यह भी कहा कि रेंज के अंदर पंजाब के चोटी के निशानेबाज़ों की तस्वीरें भी लगाई जाएँ जिससे नयी उम्र के निशानेबाज़ इन खिलाड़ियों से प्रेरणा ले सकें। इस मौके पर ज़िला खेल अधिकारी गुरदीप कौर, निशानेबाज़ी कोच सुप्रीत धालीवाल और अंकुश भारद्वाज भी उपस्थित थे।

Latest News