PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब : विजिलेंस ने PSPCL के JE को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा,

Punjab Vigilance caught JE of PSPCL red-handed taking bribe of Rs 10000 Big News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को गुरदासपुर जिले के अलीवाल पावर स्टेशन में तैनात पीएसपीसीएल के जूनियर इंजीनियर (जेई) किरपा सिंह को 10 हजार की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि

आरोपी जेई को गुरदासपुर के गांव धडियाला निवासी सुखजीत सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस थाना अमृतसर रेंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि जेई किरपा सिंह ने नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए 20 हजार की रिश्वत मांगी है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस पुलिस स्टेशन,

अमृतसर रेंज की एक टीम ने जाल बिछाया और दो आधिकारिक गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत की पहली किश्त स्वीकार करते हुए आरोपी जेई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी जेई के खिलाफ अमृतसर रेंज के वीबी थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही थी।

Latest News