PTB News

Latest news
पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल के छात्र कृष्णा ने JEE एडवांस 2023 की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन,

Cambridge International School student Krishna excels in JEE Advanced 2023 exam Punjab Big Breaking News

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के प्रतिभावान छात्र कृष्णा ने जे ई ई एडवांस (JEE Advanced) 2023 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा। कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के छात्र कृष्णा ने जे ई ई एडवांस की परीक्षा में बढ़िया अंकों से सफलता प्राप्त करके क्षेत्र और स्कूल को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के कृष्णा ने जे ई ई एडवांस की परीक्षा में 126 अंक लेकर 9790वां रैंक प्राप्त किया जो कि अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर कृष्णा ने अपनी सफ़लता का श्रेय अपने माता–पिता और अध्यापकों को दिया।कृष्णा के अभिभावकों ने अपनी खुशी प्रकट करते हुए स्कूल तथा अध्यापकों का धन्यवाद किया और कहा कि इसका श्रेय स्कूल तथा अध्यापकों को भी जाता है

जो विद्यार्थियों को ऐसी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए हमेशा उचित मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहित करते है। इस अवसर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के.के. वासल, स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल , वाइस प्रेज़ीडेंट श्रीमती ईना वासल, सी ई ओ श्री राघव वासल तथा स्कूल के प्रिंसीपल श्री ओ.पी.गुप्ता ने कृष्णा को उसकी इस सफलता पर ढेर सारी शुभकामनाएँ दी तथा उसे जीवन में और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

Latest News